एयरपोर्ट ने विंग्स इंडिया-2020 में जीता बेस्ट एयरपोर्ट अवाॅर्ड
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को सिविल एविएशन मंत्रालय और फिक्की द्वारा एविएशन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया-2020 में 25 मिलियन से कम पैसेंजर केटेगरी के तहत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार दिया गया है।
इस मौके पर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीईओ अजय कुमार ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 2 से 5 मिलियन पैसेंजर केटेगरी के तहत चार इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते थे। यह अवॉर्ड हर साल प्रतिष्ठित एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट यात्रियों को बेहतरीन यात्री सुविधाएं प्रदान करने और उनका अमूल्य समय को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 35 दिन में 35 फीसदी ग्रोथ हासिल की है।