- Hindi News
- National
- Chandigarh News Amandeep Will Be In Action Again Confident Vani Kapoor Also Ready
अमनदीप फिर होंगी एक्शन में, कॉन्फिडेंट वाणी कपूर भी रेडी
}चंडीगढ़. वुमन प्रोफेशनल गोल्फ टूर में जीत के साथ फॉर्म में लौटी वाणी कपूर छठे लेग में शॉट्स लगाने के लिए रेडी हैं जबकि उनको चुनौती देने के लिए अमनदीप द्राल भी एक्शन में होंगी। छठा लेग आईटीसी क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में होगा। वाणी और अमन समेत 26 गोल्फर्स इसमें खेलेंगे और दो अमेच्योर गोल्फर्स भी यहां पर शॉट्स लगाएंगे। वाणी ने 2019 में एक भी टाइटल नहीं जीता था और 2018 में भी वे सिर्फ एक ही लेग में जीत दर्ज कर सकी थीं। वे अपनी विनिंग रन को जारी रखने के लिए 2020 सीजन में खेल रही हैं। उन्होंने जीत के साथ डेब्यू कर लिया है।
चार प्लेयर्स ने अभी तक पांच लेग में जीत हासिल की है। डेब्यूटेंट प्रणवी ने दो बार टाइटल पर कब्जा किया है। पहले लेग में उन्होंने बतौर अमेच्योर जीत हासिल की और अगले होल पर वे बतौर प्रोफेशनल उतरीं। इसमें भी उन्हें टाइटल फिनिश मिली और अभी भी वे अच्छी फॉर्म में चल रही हैं। पंचकूला की अमनदीप द्राल ने भी एक लेग में जीत हासिल की है और चौथे लेग में उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाया। इसके अलावा रिद्धिमा दिलावरी और वाणी कपूर ने एक एक टाइटल जीता है। प्रणवी अभी तक बेस्ट गोल्फर रही हैं और दो टाइटल के साथ उन्होंने दो रनरअप फिनिश भी हासिल की है।