पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Amati Hunar Mittal On Top Among Professionals Vani Neha Seconds

अमेच्योर हुनर मित्तल प्रोफेशनल्स के बीच टॉप पर, वाणी-नेहा सेकंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{वुमन गोल्फ के छठे लेग में हुनर ने लगाया 72 का कार्ड, नेहा त्रिपाठी और वाणी एक स्ट्रोक से पीछे

}अमनदीप द्राल का गेम रहा खराब...

पंचकूला की अमनदीप द्राल इस बार अपनी फॉर्म में नजर नहीं आईं और उन्होंने फ्रंट नाइन में चार बोगी झेली। 5 पार के बाद सेकंड नाइन में उन्हें दो बर्डी व दो बोगी के साथ 76 का कार्ड लगाकर 10वां स्थान हासिल किया। गुरजोत बढ़वाल ने 77 के कार्ड के साथ अंत किया जबकि खुशी ने 12वें स्थान के साथ राउंड को खत्म किया। पंचकूला की सानिया शर्मा के साथ साथ गुरसिमर बढ़वाल, ज्योत्सना सिंह, लखमेर परदेसी और सोनम चुग ने जॉइंट-13वां स्थान हासिल किया। आयशा कपूर और रिद्धिमा ने जॉइंट-18वां स्थान हासिल किया।

}चंडीगढ़. हीरो वुमन प्रोफेशनल गोल्फ टूर-2020 के छठे लेग में अमेच्योर गोल्फर हुनर मित्तल ने प्रोफेशनल गोल्फर्स के बीच अपनी क्लास दिखाते हुए राउंड-1 में टॉप स्पॉट हासिल कर लिया है। पंचकूला की हुनर ने दिन की शुरुआत बोगी के साथ की लेकिन दूसरे होल पर उन्होंने बर्डी लगा दी। अगले दो होल पर उन्हें पार मिले लेकिन 5वें लेग में उन्हें फिर से बर्डी मिल गई। फ्रंट नाइन में उन्हें 35 का स्कोर मिला। सेकंड नाइन में हुनर ने तीन बोगी झेली लेकिन दो बर्डी ने उन्हें टॉप पोजिशन दिला दी। एक स्ट्रोक की लीड के साथ वे 72 का कार्ड लगाकर टॉप पर रहीं। नेहा त्रिपाठी और वाणी कपूर ने 73-73 के कार्ड के बाद दिन का अंत किया।

अमेच्योर गोल्फर अश्मिता सतीश ने अच्छी गेम खेली और जॉइंट-4 पोजिशन पर रहीं। गौरिका बिश्नोई भी उनके साथ 74 का कार्ड लगाकर इसी पायदान पर बनी हुई हैं। प्रणवी को रिया झा अौर ओविया रेड्डी के साथ 75 का कार्ड मिला। वे तीनों जॉइंट-6 रहीं जबकि सिद्धी कपूर ने भी 75 के कार्ड के साथ अपने दिन का अंत किया।
खबरें और भी हैं...