- Hindi News
- National
- Chandigarh News An Amount Of Rs 2367 Lakh Released For Three Thousand Beneficiaries
तीन हजार लाभार्थियों के लिए 2367 लाख रुपए की राशि जारी
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान फरवरी 2020 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3000 लाभार्थियों को 2367.17 लाख रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 184.32 लाख रुपए की सब्सिडी भी शामिल है। अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं सम्बद्घ क्षेत्र, औद्योगिक, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं।