..और खस्ताहाल सड़क पर पहियों ने भी छोड़ दिया साथ
शहर में लगातार स्नैचिंग की वारदातें हो रही है। शुक्रवार को भी एक्टिवा सवार तीन युवकों ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
बताया कि घटना सेक्टर-38 की है। शिकायतकर्ता सेक्टर-38 में बतौर पीजी रहने वाली निशा है। निशा सेक्टर-38 से ही ज्यूडीशियल अकेडमी से कोचिंग ले रही है। घटना दोपहर की है जब वह पीजी से सेक्टर-38 स्थित अपने इंस्टीट्यूट में जा रही थी। जब वह कोचिंग सेंटर से थोड़ी दूरी पर थी तो इतने में एक एक्टिवा पर सवार तीन युवक आए और उनका फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि निशा एक्टिवा का नंबर नोट नहीं कर सकी है। पुलिस अब फुटेज खंगाल रही है ताकि एक्टिवा के नंबर की पहचान हो सके। वहीं पुलिस ने मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगा दिया है।
एक्टिवा सवारों ने छीना मोबाइल फोन
एलएंडटी कंपनी कर रही है प्रोजेक्ट को पूरा
_photocaption_प्रोजेक्ट एल एंड टी कंपनी की ओर से तैयार किया जा रहा है। निज्जर चौक से लेकर गुरुद्वारा मुंडी खरड़, बस स्टेंड मैन चौराहे से लेकर एसडीएम ऑफिस तक कुराली की तरफ से मोहाली को आते हुए एसडीएम दफ्तर के सामने से लेकर मुख्य चौराहे, खरड़ बस स्टैंड चौराहे से लेकर फॉरेस्ट विभाग के कार्यालय के सामने का मार्ग, मुंडी खरड़ गुरुद्वारा साहिब के सामने से लेकर सन्नी इन्क्लेव तक का मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। इससे दोपहिया वाहनों को भी गुजरने में परेशानी आ रही है।*photocaption*
_photocaption_मोहाली| नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चंडीगढ़-खरड़ फोरलेन प्रोजेक्ट लोगों के लिए किस कदर से परेशानी खड़ी कर रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला जब इस खस्ताहाल सड़क से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्राली असहनीय गड्ढों को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसके दोनों पहिए बीच सड़क पर निकलकर एक साइड में खड़े हो गए। एन्क्लेव के सामने हुए हादसे में ट्राली के दोनों टायर अपने पूरे चैंबर सहित निकल गए। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली तो आगे निकल गई, लेकिन दोनों टायर पूरे सांचे सहित निकलकर पीछे की ओर चल दिए।*photocaption*