पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एंडी फ्लावर बने किंग्स इलेवन पंजाब के असिस्टेंट कोच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

| Cricket league|**

}चंडीगढ़. इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल)के 13वें सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने असिस्टेंट मेंबर्स की घोषणा कर दी। टीम ने जिम्बावे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। टीम के कोच अनिल कुंबले ने इस बात की घोषणा की। फ्लावर इससे पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच रह चुके हैं। एंडी फ्लावर के जुड़ने से टीम को मजबूती मिलेगी। 51 साल के फ्लावर ने जिम्बावे के लिए 63 टेस्ट और 213 वनडे खेले हैं। उनके नाम 11 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन भी हैं। उनके अलावा दुनिया के बेस्ट फील्डर माने जाने वाले साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स भी किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े हैं। उन्हें टीम ने फील्डिंग कोच चुना है। वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। इनके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट को बॉलिंग कोच चुना गया है।
खबरें और भी हैं...