पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शीतला माता का वार्षिक महोत्सव 16 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतला माता का वार्षिक महोत्सव सोलह मार्च से शुरू होगा, वाल्मीकि कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शीतला माता के मेले की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि 11 बजे इस वार्षिक उत्सव की शुरुआत की जाएगी। इस वार्षिक उत्सव में माता का गुणगान भी किया जाएगा। 22 मार्च को भंडारे का भी आयोजन होगा। राजेंद्र ने बताया कि इस उत्सव में श्रद्धालु गुलगुले, कचोरी इत्यादि का प्रशाद बनाकर मंदिर में माथा टेकते हैं और प्रार्थना भी करते हैं। वहीं नवविवाहित जोड़े को भी यहां लोग माथा टिकाने के लिए लाते हैं। बताया गया है कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...