- Hindi News
- National
- Chandigarh News Armed Guards Reached Discotheque Sho Said Some People Are Taking Photographs
डिस्कोथेक पहुंचे हथियारबंद गार्ड, एसएचओ बोले- कुछ लोग फोटो खींच बढ़ा रहे बात
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित ग्लाेबल बिजनेस मॉल में चल रहे डिस्को थेक में शनिवार देर रात सिक्याेरिटी गार्ड अाैर बाउंसराें में मारपीट हुई है।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला के भाई दिग्विजय सिंह चाैटाला की सुरक्षा में तैनात गार्ड यहां उस दौरान मौजूद थे। इसको लेकर जीरकपुर पुलिस कुछ साफ नहीं बता रही है अाैर पुलिस मामले काे दबाने में लगी हुई है। साथ ही इसलिए इस मामले में कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। पुलिस साफ कह रही है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
लेकिन घटना के वक्त की वीडियाे में बता रही है कि उस दाैरान जीरकपुर पुलिस वहां पहुंची थी। अब सवाल उठता है कि अगर झगड़ा नहीं हुआ तो रात दो बजे पुलिस वहां क्या करने गई थी। यह साफ है कि रात को डिस्को के बाहर हंगामा भी हुआ अाैर होप हाईवे डिस्को थेक में जमकर झगड़ा भी हुआ। लेकिन जीरकपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इस बात से इनकार कर रहे है कि दिग्विजय चौटाला के सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसर्स के बीच धक्कामुक्की हुई है। वहीं वीडियाे से मालूम पड़ रहा है कि बिना यूनीफॉर्म के जो लोग पहुंचे थे वे हथियारों से लैस थे अाैर माैके पर भीड़ भी जमा है। इनको दिग्विजय चौटाला के सिक्योरिटी गार्ड्स में तैनात बताया जा रहा है। उस रात एसएचओ जीरकपुर गुरवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे। लेकिन अब इस मामले में एसएचओ भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई हैं: एसएचओ
हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। दिग्विजय सिंह के सिक्योरिटी में तैनात व्यक्ति ने वहां लड़ाई की, इसको लेकर भी कोई शिकायत नहीं आई है। कुछ लोग फोटो खींचकर इस बात को दूसरी तरह से बढ़ा-चढ़ा रहे हैं।
- गुरवंत सिंह, एसएचओ जीरकपुर।
नियमों को ताक पर रख रात तीन बजे तक होता है हंगामा
पुलिस घटना को भूली.. अगस्त 2019 में मोहाली के डिस्को क्लब में गोली मारकर पंजाब पुलिस के कमांडो का मर्डर कर दिया गया था। इस घटना के बाद क्लबों के समय को लेकर प्रशासन ने नियम बनाए थे लेकिन क्लब मालिक इन नियमों की परवाह नहीं करते। इस दौरान लड़के-लड़कियां नशे में टुन्न रहते हैं। आए दिन लड़ाई -झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं। यहां तक कि ग्लोबल बिजनेस मॉल में बने क्लब के कारण सिल्वर सिटी एक्सटेंशन के रहने वाले परिवारों को अपने घरों में रात काे सोना तक मुश्किल हो जाता है। रातभर यहां क्लब में हंगामा होता है। इसके बाद सड़क और सिल्वर सिटी के गेट तक भी माहौल खराब रहता है।
जीरकपुर में खोले गए िडस्को क्लब के लिए नियम कानून लागू नहीं होते हैं। पुलिस भी इन पर मेहरबान रहती है। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शनिवार देर रात करीब दो बजे यहां हुई लड़ाई के बाद शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। रात दो बजे तक क्लब खुले होने से साफ है कि इन्हें पुलिस की अाेर से पूरा सपोर्ट है। कानून व्यवस्था बनाने वाली पुलिस यहां हर वीकेंड पर तमाशबीन बनी रहती है। शनिवार रात 12 बजे क्लब बंद हो जाना चाहिए था, इससे अलग ग्लोबल बिजनेस माॅल में स्थित क्लब में देर रात तक डांस होता है अाैर शराब परोसी जाती है। इससे यहां माहौल बेहद खतरनाक रहता है।