पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manimajra News Arrest Of Arms Act Monty Shah39s Bail Application Rejected

आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुए मोंटी शाह की जमानत अर्जी खारिज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ | कई आपराधिक मामलों में शामिल बुड़ैल के मोंटी शाह की जमानत अर्जी जिला अदालत ने खारिज कर दी है। मोंटी को पुलिस ने 10 दिसंबर 2019 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 25/54/59 के तहत के केस दर्ज किया गया था। उसके पास से पुलिस को एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। वह पहले भी आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में भगौड़ा था। इसके अलावा सोनू शाह मर्डर केस में भी पुलिस के शक की सुई मोंटी पर थी, लेकिन उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे। मोंटी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए पुलिस ने कोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ 8 क्रिमिनल केस दर्ज हैं जिसमें कुछ में वह दोषी भी पाया जा चुका है। वहीं, मोंटी के वकील रबिंद्रा पंडित ने कहा कि वह 10 दिसंबर 2019 से कस्टडी में है।
खबरें और भी हैं...