- Hindi News
- National
- Chandigarh News As A Human Being Will Do He Will Get The Same Result Rasik Maharaj
मनुष्य जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा : रसिक महाराज
चंडीगढ़ | मनुष्य जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। निंदा के समान कोई पाप नहीं है। जो दूसरों को बिना वजह पीड़ा पहुंचाते हैं, वह भी पाप की श्रेणी में आता है। ये प्रवचन नृसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज ने शिव कथा में दिए। इस कथा का अायाेजन सिद्ध बाबा बालकनाथ मन्दिर मलोया के 41वें वार्षिकोत्सव पर किया जा रहा है। मानव जीवन दुर्लभ है। हमें एक अच्छे कुल में जन्म मिला है। इस पर सेवा व परोपकार के कार्य करें। जीवन को धार्मिक कार्यों व प्रभु भक्ति में लीन कर सार्थक बनाएं। अच्छे कर्म करने से धर्म,अर्थ, काम, मोक्ष आदि सुलभ होते हैं। भक्ति के कारण ही भारत भूमि महान है। बिना भगवान की प्राप्ति किए अनन्त सुखों की प्राप्ति संभव नहीं है। मनुष्य जीवन में परिश्रम कर जितना धन कमाता है, उसका दस प्रतिशत हिस्सा पुण्य, परोपकार, दान एवं सत्कार्य में लगाएं। इससे धन की शुद्धि होती है।