पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलवंत ने दिलाई चैलेंजर्स को सफलता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}मोहाली. सेकंड मोहाली कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में बलवंत की बदौलत राइजिंग चैलेंजर्स ने जीत हासिल की और अल्टीमेट फिटनेस-11 को तीन विकेट से हरा दिया। मैच में फिटनेस-11 ने 25 ओवरों में 6 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। विवेक ने 69 रन की पारी खेली। चैलेंजर्स की ओर से बलवंत और रिक्की ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी राइजिंग चैलेंजर्स की टीम ने 23.4 ओवरों में सात विकेट पर 172 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बलवंत ने 45 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। फिटनेस-11 की ओर से निखिल ने तीन विकेट लिए। बलवंत को ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खबरें और भी हैं...