पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Bangalore University Semifinal Bangalore University39s Journey Ends

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सेमीफाइनल में, बेंगलोर यूनिवर्सिटी का सफर खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}चंडीगढ़ की वुमन टीम 11-6 से जीती...

मेजबान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पिछले साल ओवरऑल बेस्ट की ट्रॉफी जीती थी और इसके बाद उन्होंने फिर से सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला बेंगलोर यूनिवर्सिटी के साथ था। टीम बेंगलोर ने 6 अंक हासिल किए लेकिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने मैच को 11-6 से अपने नाम करते हुए अंतिम चार में स्थान बना लिया। वहीं, डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने बेंगलोर सेंट्रल यूनिवर्सिटी को आसानी के साथ 8-0 से हराकर बाहर किया।

}चंडीगढ़. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुमन अमेरिकन फुटबॉल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में मेजबान टीम ने बेंगलोर यूनिवर्सिटी को हराया। इसमें 12 यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा ले रही हैं और टीमों में 240 प्लेयर्स जीत दर्ज करने की कोशिश कर रही हैं। चैंपियनशिप के पहले क्वार्टर फाइनल में जाधवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता ने यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान का मुकाबला किया। जाधवपुर यूनिवर्सिटी की टीम ने यहां कोई गलती नहीं की और एक भी पॉइंट उन्होंने नहीं गंवाया। जाधवपुर ने मैच को 6-0 से जीता और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी को जीत मिली। उन्होंने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी राजस्थान को खाता तक खोलने का मौका नहीं दिया और 6-0 के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी राजस्थान ने एक भी अंक नहीं गंवाया और जीत दर्ज की।
खबरें और भी हैं...