पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Bank Application Suicide Family Members Accuse Bank Staff

बैंक इॅप्लाई सुसाइड: घरवालों ने बैंक स्टाफ पर लगाए आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैंक कर्मी महिला सुसाइड मामले में पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा घरवालों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के पति और पिता ने बैंक कर्मियों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने एक लेटर दिखाया जिसमें मृतका ने फाइनेंस मिनिस्टर के लिए लिखा हुआ था कि वह बैंक में हो रही धांधली की जांच करें। परिवार ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मृतका के पति प्रकाश का कहना है कि उनकी प|ी ने कई बार उन्हें बताया था कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनसे एक बार गलत लोन भी सेंक्शन करवाया गया है। जिसका उन्हें पता नहीं था। इसके अलावा उनका तीन बार ट्रांसफर किया गया। उन्हें अॉफिस में भी लगातार परेशान किया जा रहा था। उनकी प|ी ने उनसे बात की थी लेकिन उन्हें लगा कि एेसा कई बार अॉफिस में हो जाता है। इस पर पति ने उन्हें इससे जूझने के लिए बोला। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि प|ी इतनी परेशान हो चुकी है कि वह सुसाइड कर लेगी।

बच्चों को संभालते मृतका के परिजन।

बेटा दिखा रहा था एम्बुलेंस को रास्ता.. मृतका का बेटा घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान एक एम्बुलेंस आई जिसमें उनकी मां का शव था। बेटा एम्बुलेंस को अपने घर का रास्ता दिखा रहा था। 6 साल का बेटा नहीं जानता था कि एम्बुलेंस में उसकी मां का शव है। जो अब दोबारा नहीं आएगी। उसकी छोटी बहन जो एक साल की है मां का ही दूध पीती है। उसके लिए बिना मां के जीना कितना मुश्किल रहेगा।

क्या हुआ था... इससे पहले 7 मार्च को सेक्टर 49 में यूनियन बैंक में काम करने वाले निलिमा ने सुसाइड कर लिया था। घटना के बाद उनकी एक डायरी मिली थी जिसे पढ़ने पर सामने आया कि उन्हें उनका बैंक स्टॉफ परेशान कर रहा था। जिस वजह से उन्होंने फंदा लगाया है।
खबरें और भी हैं...