से.-51 में बाइक सवारों ने छीना मोबाइल फोन
यूटी पुलिस शहर में स्नैचिंग रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को दो बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया है। मामले में सेक्टर 49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
बताया कि पुलिस को शिकायत सेक्टर 51 के रहने वाले नवजीत शर्मा ने दी है। जिसमें बताया कि घटना बुधवार की है जब वह सेक्टर 51 में मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए। उन्होंने उनके पास आकर उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि नवजीत ने लोगों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगवा चुकी है ताकि आरोपियों कोे पकड़ा जा सके।