पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस शासित राज्याें काे अस्थिर कर रही भाजपा : राठौर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को अस्थिर करने की साजिश रचने का अाराेप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने पर तुली है। राठाैर ने अाराेप लगाया कि वह देश के जनमत का अपमान तो कर ही रहे है साथ मे लोकतांत्रिक मूल्यों का भी ह्रास करने पर लगे हुए है। राठौर ने कहा कि भाजपा ने देश मे डर और भय का माहौल पैदा कर दिया है। यह उनके नेताअाें की सोची समझी साजिश के तहत अपने राजनैतिक एजेंडे पर काम किया जा रहा है। राठौर ने कहा है कि किसी एक दो नेताओं के पार्टी से बाहर जाने से कांग्रेस टूटने वाली नही। लोकतंत्र में कोई भी नेता इधर से उधर आ जा सकता है, पर ऐसे नेता को लोग समय आने पर बाहर का रस्ता भी दिखाते है।

राठौर ने कहा है कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही है बल्कि एक ऐसी विचारधारा भी है जो अहिंसा और सर्वधर्म के साथ चलती है।
खबरें और भी हैं...