- Hindi News
- National
- Chandigarh News Bjp Jjp Will Contest All Three Seats Of Rajya Sabha Cross Voting Threat In Congress
भाजपा-जजपा राज्यसभा की तीनों सीटों पर लड़ेगी, कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा
भाजपा-जेजेपी गठबंधन राज्यसभा की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 2 सीटों पर आम चुनाव है। एक सीट पर उपचुनाव है। विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस का एक सीट जीतना लगभग तय है, क्योंकि उसके 31 विधायक हैं। लेकिन जिस तरह भाजपा ने आम चुनाव वाली दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, उससे क्रॉस वोटिंग का खतरा है।
भाजपा ने एमपी के घटनाक्रम को देखते हुए फिलहाल हरियाणा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी विधायकों के साथ मंथन किया। इसमें 24 विधायक मौजूद रहे। 13 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। दोनों ओर से 12 मार्च देर रात तक नामों के ऐलान की संभावना है। 18 को नामांकन वापस हो सकेंगे। 26 को चुनाव है।
{पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु या सुभाष बराला में से एक को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
{चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व पैरालिंपिक मेडलिस्ट दीपा मलिक के नाम पर चर्चा हो रही है। उधर, कांग्रेस में सैलजा को पुन: राज्यसभा भेजा जा सकता है। दीपेंद्र का नाम भी चल रहा है।
भाजपा से इन नामों पर चर्चा