पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Bjp39s Gautam Jangra And Congress39s Dependra Nominated All Three Decided To Go To Rajya Sabha

भाजपा के गौतम, जांगड़ा और कांग्रेस के दीपेंद्र ने किया नामांकन, तीनों का राज्यसभा जाना तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीपेंद्र हुड्‌डा

दुष्यंत गौतम

रामचंद्र जांगड़ा

चंडीगढ़|राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से रामचंद्र जांगड़ा व दुष्यंत गौतम ने नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र हुड्‌डा ने नामांकन दाखिल किया। तीन सीटों के लिए तीन ही नामांकन आए हैं, ऐसे में मतदान नहीं होगा। 18 मार्च को नामांकन वापसी के दिन ही तीनों राज्यसभा के लिए चुन लिए जाएंगे। शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने दीपेंद्र हुड्‌डा का नामांकन भरवाया। भाजपा के दुष्यंत गौतम ने उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है, वे दो साल के लिए राज्यसभा सदस्य बन सकेंगे।

दीपेंद्र के आते ही बैकफुट पर आई भाजपा पहले भाजपा तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्‌डा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके चलते भाजपा बैकफुट पर आ गई और दो ही प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। अब दीपेंद्र के राज्यसभा में जाने से कांग्रेस का हरियाणा से खाता खुल जाएगा।**
खबरें और भी हैं...