पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Bjp39s New Executive Constituted Asha Becomes Vice President

भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित, आशा बनीं उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व से परामर्श करके पार्टी संविधान अनुसार चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों तथा प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके लिए अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का धन्यवाद व्यक्त किया है।

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश जनरल सेक्रेटरी चंद्रशेखर अाैर रामबीर भट्टी नियुक्ति की गई है। ये दाेनाें ही प्रदेश अध्यक्ष की दाैड़ में थे। जबकि अंत में अरुण सूद अाैर रामबीर भट्टी के नाम रह गए थे। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामबीर भट्टी काे डायरेक्शन दी थी कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरुण सूद काे कंसीडर किया गया है। लेकिन उन्हें पार्टी में किसी अन्य पद पर एडजस्ट किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अाशा जसवाल, प्रेम काैशिक, राम लाल बैरवा, सुरेंद्र बाहगा, नीना तिवारी अाैर सुनीता भट्ट काे बनाया गया। प्रदेश सचिव अमित राणा, हुकम चंद, अनूप गुप्ता, जसविंदर कौर,अनु मक्क्ड़, तेजिंदर सिंह , काेषाध्यक्ष- राज किशोर अाैर अमित जिंदल , कार्यालय सचिव - गजिंदर शर्मा, देवी सिंह अाैर दीपक मल्होत्रा शामिल हैं। माेर्चा समन्वयक बीसी पूरी, प्रकोष्ठ समन्वयक हरीश गर्ग , पार्टी प्रवक्ता धीरेंद्र तायल, कैलाश जैन ,गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, नरेश अरोड़ा, गौरव गोयल अाैर शिप्रा बंसल शामिल हैं। सुनीता धवन महिला मोर्चा अध्यक्ष, विजय सिंह राणा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष , कृष्ण कुमार अनुसूचित जाति माेर्चा अध्यक्ष, एनअार मेहरा अाेबीसी माेर्चा अध्यक्ष अाैर दीदार सिंह किसान माेर्चा अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

खबरें और भी हैं...