बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 15 से
}चंडीगढ़. चंडीगढ़ अमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से वीवा फिटनेस 31वीं सीनियर मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग, चौथी मेन वुमन फिटनेस और छठी मेन फीजिक्स ओपन वेट चैंपियनशिप का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। इसका कंपीटिशन सेक्टर-40
स्थित जिम में होगा। वहीं 14 को वेट काबा ऑफिस सेक्टर-17 में 3 से 6 बजे तक होंगे। मिस्टर चंडीगढ़ कंपीटिशन 55/60/65/70/75/80/85/90/100 किग्रा और अबव 100 किग्रा में होगा। वुमन फिटनेस कंपीटिशन 5.7” से कम और 5.7” से ज्यादा कैटेगरी में होगा। मिस्टर चंडीगढ़ चैंपियंस ऑफ चैंपियन को मोटर बाइक देकर सम्मानित किया जाएगा और चैंपियनशिप में दो लाख की प्राइज मनी बांटी जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए एथलीट्स सुनील वालिया से 93161-06041 पर संपर्क कर सकते हैं।