- Hindi News
- National
- Chandigarh News Book Written About Lata Mangeshkar Mohammad Rafi Devanand Suraiya
लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, देवानंद, सुरैया के बारे में लिखी किताब
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
अक्सर फिल्मी हस्तियां, गायक, संगीतकारों व सामाजिक विषयों के बारे में लिखा करता था। इनमें से कई आर्टिकल मेरे छप भी चुके। मुझे मेरे दोस्तों ने सुझाया कि क्यूं न इन सभी आर्टिकल को एक किताब में समेटा जाए। लेखक, इतिहासकार हरजाप सिंह औजला बता रहे थे अपनी किताब अनफॉरगेटेबल पर्सनैलिटीज के बारे में। हाल ही में उनकी यह किताब लॉन्च हुई। इस मौके पर पंजाब संगीत नाटक अकादमी के प्रेसिडेंट केवल धालीवाल चीफ गेस्ट पहुंचे। हरजाप सिंह से हमने बात की और जाना इस किताब व उनके लिखने के सफर के बारे में। वे बोले- इस किताब में 1999 से लेकर 2018 के आर्टिकल शामिल हैं। इसमें 45 चैप्टर हैं। इन आर्टिकल में मैंने लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, देवानंद, प्राण, शंकर जयकिशन, मदन मोहन, सुरैया, माधुरी दीक्षित व दीपिका पादुकोण आदि के बारे में लिखा। यानी उनके सफर और इंडस्ट्री से जुड़ने के बारे में। जब हरजाप से लिखने के साेर्स के बारे में पूछा गया तो बोले- दरअसल फिल्म इंडस्ट्री में मेरे काफी जानकार हैं, उनकी मदद से यह सब लिख पाया। मुझे याद है 1969 में मेरी मुलाकात लता जी से हुई। उनसे काफी देर बातचीत की। ऐसा मेरे म्यूजिक डायरेक्टर दोस्त की वजह से ही हो पाया। यानी कुछ आर्टिस्ट से मिलकर व कुछ आर्टिस्ट के जानकारों से मिलकर मैंने लिखा।
हरजाप बताते हैं कि यह मेरी तीसरी किताब है, जो अंग्रेजी में है। इससे पहले मेरी दो किताबें आ चुकी हैं, जो पंजाबी में है। 2001 में सुनहरी जुल्फां दे साए और 2003 में खारो पुष्प किताब रिलीज हुई।
इंजीनियर से राइटर बनने का सफर
पेश से इंजीनियर हो तो ऐसे में कब और कैसे लिखने की ओर रुझान आया? हरजाप बोले- दरअसल बचपन में मेरी मां मुझे अक्सर रेडियो दिया करती थी तो मैं गाने खूब सुना करता। वहीं पिता जी के साथ भी फिल्मी देखने जाया करता। ऐसे में न केवल इंडस्ट्री की ओर रुझान हुआ बल्कि लिखने की ओर भी। इंजीनियर होने के चलते मैं लिखने की गहराई तक पहुंच जाता है। मैंने पैक से ही इंजीनियरिंग की है। यहीं पर बतौर लेक्चरार 1968 से लेकर 1970 तक रहा। इसके बाद दूसरी जगह जॉब की। अमेरिका में 1979 से एक कंपनी में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर काम किया। फिर प्रिंसीपल इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर की पोस्ट पर था।
Interaction