- Hindi News
- National
- Chandigarh News Both Bjp And Congress Are Adept At Getting Riots Bhagwant Mann
भाजपा और कांग्रेस दोनों दंगे करवाने में माहिर : भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा, भाजपा और कांग्रेस दंगे करवाने में माहिर हैं। मान ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के शासन में हुए दंगे गिना रहे हैं। कहीं न कहीं दोनों दल सच ही बोल रहे हैं, लेकिन लोगों को गुमराह नहीं कर सकते, क्योंकि देश की जनता या तो दंगों का संताप खुद झेल चुकी है और या फिर सांप्रदायिक हिंसा का तांडव आंखों देख कर दर्द को नजदीकी से महसूस कर चुकी है।