बॉक्सर सिमरनजीत को 1 लाख देकर सम्मानित करेंगे : शिअद
चंडीगढ़ | शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पंजाब की पहली महिला बॉक्सर सिमरनजीत कौर को बधाई देते हुए कहा है कि अकाली दल इस खिलाड़ी का सम्मान करेगा तथा उसे एक लाख रुपए का पुरस्कार देगा। सुखबीर ने कहा सिमरनजीत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके पंजाब का सम्मान बढ़ाया है और उनकी कोशिशों के कारण ही पंजाब में महिला बाक्सिंग की चर्चा होने लगी है तथा मुझे आशा है कि अब अन्य बहुत सारी लड़कियां इस खेल की ओर प्रेरित होंगी।
इसके अलावा खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और मंत्री अरुणा चौधरी ने सिमरनजीत कौर को मुबारकबाद दी है। सिमरनजीत लुधियाना के गांव चकर की रहने वाली हैं।