अप्रैल से अाॅनलाइन अप्रूव होने लगेंगे बिल्डिंग प्लान
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर के बिल्डिंग प्लान अप्रैल के पहले वीक से ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) से सेंक्शन करना शुरू कर देगी। इस संबंधी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ऑफिस में प्रैक्टिस आर्किटेक्ट के लिए 17, 18 और 19 मार्च को दोपहर 3 बजे तक ट्रेनिंग प्रोग्राम होंगे। इसके लिए प्रैक्टिस आर्किटेक्ट 16 मार्च शाम 5 बजे तक ई मेल के जरिए smartcity.chd.@nic.in पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ट्रेनिंग पहले आओ पहले पाओ बेस पर होगी। स्मार्ट सिटी ई गवर्नेंस सिस्टम के तहत शहर की पब्लिक से जुड़ी 28 सर्विस ऑनलाइन करेगी। इन्हें ऑनलाइन करने का काम मैसर्ज प्राइस वाटर हाउस कूपर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यूएचसी) कंपनी को 11 करोड़ 49 करोड़ में अलॉट किया है। इसके लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 15 करोड़ का टेंडर काॅल किया था। इसमें 3 कंपनियां आई थीं। इनमें लोएस्ट कंपनी को काम अलॉट किया गया। फर्स्ट फेज में अप्रैल के पहले वीक में बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन अप्रूव होने लगेंगे। इसके बाद बिल्डिंग प्लॉन अप्रूवल करवाने के लिए बिल्डिंग ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी कई महीने तक प्लॉन अप्रूव नहीं होते हैं। वहीं ऑनलाइन सिस्टम होने से ट्रांसपेरेंसी आएगी। इसके लिए ऑनर को आर्किटेक्ट के जरिए सेल्फ सर्टिफिकेशन देनी होगी। प्राइवेट आर्किटेक्ट को इसी के लिए स्मार्ट सिटी ऑफिस में तीन दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि सिस्टम को हैंडिल करने में दिक्कत न आए। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूव होने का सिस्टम शुरू होने से शहरवासियों को फायदा होगा। क्योंकि उन्हें बिल्डिंग ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
इस सिस्टम को ऑनलाइन करने के लिए इस्टेट ऑफिसर की ओर से कई बार प्रयास किया गया। लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के ऑफिसर इसे सिरे नहीं चढ़ने देते रहे। लेकिन अब स्मार्ट सिटी ने इस सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया है।
}लोगों ने की थी शिकायत, किया जा रहा परेशान...
अभी बिल्डिंग प्लान इस्टेट अाॅफिस अाैर एमसी की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अप्रूव किए जा रहे हैं। जहां लाेगाें की शिकायतें रहती हैं कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ई गवर्नेंस सिस्टम में कमर्शियल एंड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई बिल, बिजली बिल जमा मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा या वेब के जरिए ऑनलाइन जमा होने लगेंगे। एमसी की सभी सर्विस ऑनलाइन हो जाएंगी, इसमें बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट, पेड़ों की कटिंग या प्रूनिंग करवाने, वहीं बिल्डिंग में बिजली-पानी और सीवर कनेक्शन अप्लाई भी ऑनलाइन किया जा सकेगा।
ई गवर्नेंस की 28 सर्विस में से ज्यादातर अप्रैल के पहले वीक से अाॅनलाइन हाे जाएंगी। अाॅनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूव हाेने लगेंगे। इसके लिए प्रैक्टिस आर्किटेक्ट काे तीन दिन की ट्रेनिंग देने के लिए समार्ट सिटी की साइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने काे कहा है।
-कमल किशाेर यादव, सीईअाे स्मार्ट सिटी लिमिटेड