पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Cash Laptop Stolen From A Car Showing Downed Notes On The Road

सड़क पर नीचे गिरे नोट दिखा कार से चुराई नकदी-लैपटॉप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर-17 में कार से दो युवकों ने धोखे से दो लैपटॉप और नकदी चोरी कर ली। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि सामान चोरी करने वालों की पहचान हो सके।

बताया गया कि वारदात सेक्टर-17 सिंधी स्वीट के पास की है, जब दो बिजनेसमैन चंडीगढ़ आए हुए थे। इस दौरान उनके पास दो लड़के आए। लड़कों ने उनसे बोला कि कार के बाहर कुछ नोट गिरे हुए है। इस पर दोनों बिजनेसमैन बाहर निकले। देखा और पाया कि नोट गिरे हुए हैं। उन्होंने नोट उठाए और कार में आकर बैठ गए। इसके बाद वे लुधियाना वापस चले गए।़

उन्होंने लुधियाना जाकर देखा तो उनकी कार से बैग चोरी हो गया था। इसमें दो लैपटॉप और कुछ नकदी मौजूद थी। तुरंत मामले में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी। इसके बाद रात को पुलिस स्टेशन आकर लिखित में शिकायत दी है। यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इसी तरीके से कुछ और लोगों से भी ठगी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...