सीसीपीसीअार काे मिलेगा नया चेयरपर्सन
चंडीगढ़| कमीशन फाॅर प्राेटेक्शन अाॅफ चाइल्ड राइट्स काे जल्द ही नया चेयरपर्सन मिलेगा। चेयरपर्सन की सीट के लिए लगभग 20 से अधिक कैंडिडेट्स ने एप्लाई किया है। यहां तक कि मौजूदा चेयरपर्सन हरजिंद्र काैर ने एक्सटेंशन न मिलने के बावजूद भी एक बार फिर से चेयरपर्सन की सीट के लिए अावेदन किया है। यानि कि काैर भी अावेदनकर्ताअाें की लाइन में है। 16 मार्च काे हरजिंद्र काैर का सीसीपीसीअार में लास्ट डे हाेगा। दूसरी तरफ साेशल वेल्फेयर डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि नया चेयरपर्सन काैन हाेगा।