बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के लिए पैसा नहीं देगा केंद्र
शिमला | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि एनएच पिंजाैर-बद्दी-नालागढ़ सड़क का अधूरा कार्य अधिक मुआवजे की मांग किए जाने पर सिरे नहीं चढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जिस भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, उसके लिए आवश्यकता से अधिक मुआवजे की मांग की जा रही है। इस सड़क पर कुल 421 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा 650 करोड़ रुपए से अधिक मांगा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा िक इस बारे में सरकार ने दाे बार केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से भी बात की। मुख्यमंत्री ने बताया िक केंद्र सरकार ने कहा िक इस सड़क का निर्माण कार्य संभव नहीं है क्याेंकि सड़क निर्माण से ज्यादा भूमि अधिग्रहण के लिए अधिक पैसा खर्च हाे रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक लखविंद्र सिंह राणा और परमजीत सिह की तरफ से पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में यह बात कही।