पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chaitanya Mahaprabhu39s Birth Festival Celebrated In Gaudiya Math

गौड़ीय मठ में मनाया चैतन्य महाप्रभु का जन्म महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़| भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु का जन्म महोत्सव श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो गए सुबह मंगल आरती के पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात चैतन्य चरित्र अमृत कथा का वर्णन चलता रहा चंडीगढ़ मटके प्रबंधक वामन महाराज ने भक्तों को बताया द्वापर युग और त्रेता युग में भगवान ने अवतार लेकर दुष्टों का संघार अस्त्र से किया लेकिन कलयुग में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने आज से 500 वर्ष पूर्व बंगाल प्रांत में अवतार लेकर हरि नाम संकीर्तन द्वारा जीवों का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि विश्व में जो आज हरि नाम संकीर्तन का प्रचलन है उसके जन्मदाता भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु है आज मंदिर में भक्तों में भगवान चैतन्य महाप्रभु के जन्म महोत्सव का उमंग का वातावरण था। सुबह मंगल आरती का आयोजन किया गया
खबरें और भी हैं...