पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chamba High Speed Bus Fell Into A Ditch 5 People Killed 36 Injured

चंबा: तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 36 जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंबा | चंबा-पठानकोट मार्ग पर चेहली के पास मंगलवार को एचआरटीसी की बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। यह बस देहरादून से चंबा आ रही थी और चेहरी के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहंुच गए और घायलों को अस्पताल पहंुचाया गया। घायलों को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बस ड्राइवर ज्वाली के नरेश के खिलाफ तेज रफ्तार से बस चलाने और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। उधर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हादसे को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। बस हादसा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार से हुआ है। अब तक हुई जांच में पाया गया कि बस में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं थी।
खबरें और भी हैं...