चंड्ढा को मिला बेस्ट फीमेल मेडिकल लाइब्रेरियन अवाॅर्ड
चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ की नीलिमा चड्ढा को बेस्ट फीमेल मेडिकल लाईब्रेरियन एमएलएआई अवाॅर्ड से नवाजा। अवॉर्ड समारोह फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में आयोजित किया गया। नेशनल मेडिकल लाइब्रेरी कन्वेंशन के बैनर के तले इस अवॉर्ड समारोह को कराया गया। नीलिमा चड्ढा पीजीआई की डॉक्टर तुलसी दास लाइब्रेरी में कार्यरत हैं। नीलिमा चड्ढा को यह अवॉर्ड चेंजिंग रोल ऑफ ए लाइब्रेरियन एट दि इपोह ऑफ टेक्नोलॉजी के थीम पर दिया गया है। मेडिकल लाइब्रेरी में इसे प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है।