- Hindi News
- National
- Chandigarh News Chandigarh 39knockout39 Mizoram City Girls In Quarter Finals
चंडीगढ़ ने मिजोरम को ‘नॉकआउट’ किया, सिटी गर्ल्स क्वार्टर फाइनल में
पॉइंट्स टैली
टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स
चंडीगढ़ 08 08 00 32
नागालैंड 08 07 01 28
मेघालय 09 07 02 28
पुडुचेरी 08 06 02 24
जेएंडके 08 05 03 20
मिजोरम 09 04 05 16
}एक मैच पहले ही नॉकआउट में टीम
अमनजोत की कप्तानी वाली टीम चंडीगढ़ ने अभी तक आठ मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में उसे जीत मिली है। चंडीगढ़ का अंतिम लीग मैच नागालैंड के साथ 11 मार्च को होना है और टीम नागालैंड दूसरे स्थान पर कायम है। नागालैंड ने 8 मैचों में सात जीत के बाद 28 अंक हासिल किए हैं और टीम पॉइंट्स टैली में दूसरे स्थान पर है। नेट रनरेट में चंडीगढ़ काफी आगे है। मेघालय की टीम ने 9 मैच खेल लिए हैं और दो हार के बाद टीम 28 अंक लेकर तीसरे पायदान पर है। पुडुचेरी ने भी दो हार झेली है और वे 24 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहीं। जेएंडके की टीम ने तीन मुकाबले गंवाए है और वो नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
}नंदनी की बॉलिंग रही बेस्ट...
चंडीगढ़ की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार बॉलिंग की और उन्होंने तीन बल्लेबाजों को चलता किया। नंदनी ने 6.2 ओवरों में सिर्फ नौ रन दिए और तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने पूरी लाइन-लेंथ के साथ बॉलिंग की। वहीं कप्तान अमनजोत कौर ने 7 ओवरों में दो मेडन के बाद 10 रन देकर दो सफलताएं हासिल की जबकि स्पिनर रजनी देवी ने 10 ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट झटके। पारुल सैनी ने तीन ओवर किए और एक मेडन के साथ चार रन देकर उन्हें दो सफलताएं मिली। कुमारी शिब्बी ने 6 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट निकाला।
} परफॉर्म
} अमनजोत कौर
रन 57
बॉल 87
चौके 04
छक्के 00
स्ट्राइक रेट 65.52
} मनीषा बंधन
रन 53
बॉल 90
चौके 03
छक्के 00
स्ट्राइक रेट 58.89
| Women’s Oneday Cricket | सिटी गर्ल्स टीम ने बनाए थे 5/197 रन, जवाब में मिजोरम की टीम 75 रन बनाकर हुई ढेर
**
}चंडीगढ़. वुमन सीनियर वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ की टीम ने फिर से बड़े अंतर से जीत हासिल की और मिजोरम को 122 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की टीम सिर्फ 75 रन बनाकर सिमट गई। मनीषा और अमनजोत कौर ने अर्धशतक लगाए। सिटी टीम की बॉलिंग में नंदनी ने तीन विकेट हासिल किए। इस शानदार जीत के साथ ही चंडीगढ़ वुमन टीम ने नॉकआउट में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम को अब नागालैंड के साथ 11 को अपना अंतिम लीग मैच खेलना है। नागालैंड की टीम चंडीगढ़ से चार अंक से पीछे है लेकिन दोनों के बीच नेट रनरेट का फासला काफी बड़ा है।
मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोनिका पांडे और मनीषा बंधन ने अपने-अपने छोर संभाले लेकिन वे ज्यादा दूर तक इस क्रम को जारी नहीं रख सके। टीम को पहला झटका 21 रन के स्कोर पर लग गया और मोनिका पांडे सात रन के स्कोर पर लौट गईं। बी.ईरेन ने उन्हें प्राजक्ता के हाथों कैच करा दिया। मनीषा बंधन दूसरी ओर से टिकी रहीं और सुमन ने उनका साथ दिया। सुमन भी 12 ही रन बना सकीं और रुचिता ने उन्हें स्टंप करा दिया। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था।
मनीषा का दिया कप्तान ने साथ: मनीषा एक छोर पर डटी हुई थीं और दूसरी ओर से कप्तान अमनजोत कौर ने उनका साथ दिया। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और मनीषा ने अर्धशतक पूरा कर लिया। बंधन ने 90 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 53 रन बनाए। टीम का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया था। कप्तान अमनजोत कौर को इसके बाद पी. गुलेरिया ने उनका साथ दिया। अमनजोत ने भी अर्धशतक लगाया और वे भी इसके बाद लौट गईं। अमनजोत ने 87 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 57 रन जोड़े। उन्हें पुइपुई ने चलता कर दिया। गुलेरिया ने तेजी के साथ रन बटोरे। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए और टीम का स्कोर 50 ओवरों में पांच विकेट पर 197 रन तक पहुंचा दिया। मिजोरम की ओर से बी.ईरेन ने 2 विकेट हासिल किए जबकि रुचिता और पुइपुई ने एक एक विकेट झटका।
सिर्फ रुचिता ही कर सकीं संघर्ष: जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मिजोरम की टीम को पहला झटका आते ही लग गया। ओमोमी ने तीन रन पर विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर प्राजक्ता भी 19 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन दूसरी ओर से रुचिता ने रन बनाने का क्रम जारी रखा। टेरेमी ने खाता तक नहीं खोला। कप्तान अपूर्वा भारद्वाज ने 11 रन का योगदान दिया और रुचिता भी टिक नहीं पाईं। रुचिता ने 81 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 38 रन पर पारुल सैनी को विकेट दे दिया। मिजोरम की 6 बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सकीं। चंडीगढ़ के बॉलिंग अटैक के सामने मिजोरम ने 38.2 ओवरों में 75 रन पर विकेट गंवा दिए।