पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने जीते चार इंटरनेशनल अवॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}किन खास चीजों के चलते चंडीगढ़ रहा अव्वल...

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने एयरपोर्ट क्वालिटी सर्विसेज में 2 से 5 मिलियन पैसेंजर कैटेगरी में 4 अवॉर्ड हासिल किए हैं। चारों कैटेगरी में मेंगलुरू, त्रिवेंद्रम और लखनऊ एयरपोर्ट भी शामिल हैं। जिन चार कैटेगरी में चंडीगढ़ ने यह सम्मान शहर को दिलाया है, उनमें बेस्ट एयरपोर्ट साइज और रीजन, बेस्ट एन्वायर्नमेंट व परिवेश, बेस्ट कस्टमर सर्विसेज, बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शामिल हैं। काउंसिल की ओर से पैसेंजर फीडबैक के आधार पर यह अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया है। काउंसिल यह अवॉर्ड्स देने से पहले 33 पैरामीटर पर सर्वे करती है।

इन सभी क्षेत्रों में बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एशिया पेसेफिक में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पहला स्थाना हासिल किया है।

1. चंडीगढ़ को यह अवॉर्ड यहां बढ़ रही फ्लाइट्स और उनसे बढ़ते बिजनेस के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी। इसके अलावा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एरिया में बिजनेस लाउंज क्रमबार की सुविधा का उपलब्ध होना।

2. सीनियर सिटीजंस के लिए एक्सक्लूसिव सिटिंग अरेंजमेंट की सुविधा होना।

3. एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में ट्रॉली की संख्या का होना ।

4. डिपार्चर और अराइवल एरिया में नेशनलाइज्ड बैंकों के एटीएम का होना।

5. चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से न्यू फ्लाइट इंफॉर्मेशन सिस्टम से यात्रियों को सुविधा।

6. यात्रियों की सुविधा के लिए अराइवल और डिपार्चर में हेल्प डेस्क की सुविधा का होना।

7. एयरपोर्ट का बेहतर
रखरखाव

8. स्टाफ का यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार।

9. कम समय एंट्री, चेकइन, सिक्योरिटी एवं बोर्डिंग की सुविधा

10. 35 दिन में एयरपोर्ट की 35 फीसदी ग्रोथ।

}बेस्ट एयरपोर्ट साइज व रीजन...

1. चंडीगढ़2-5 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

2. मेंगलुरू2-5 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में सेकंड

3. त्रिवेंद्रम2-5 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में थर्ड

4. लखनऊ5-15 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

}बेस्ट एयरपोर्ट पर्यावरण और परिवेश...

1. चंडीगढ़2-5 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

2. लखनऊ5-15 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

}बेस्ट कस्टमर सर्विस...

1. चंडीगढ़2.5 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

2. लखनऊ5-15 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

}बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटीज...

1. चंडीगढ़2-5 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष कैटेगरी में फर्स्ट

2. लखनऊ5-15 मिलियन पैसेंजर प्रतिवर्ष कैटेगरी में फर्स्ट
खबरें और भी हैं...