पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chandigarh Gets Knockout Ticket After Defeating Nagaland

नागालैंड को हराकर चंडीगढ़ ने कटाया नॉकआउट टिकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}इससे पहले इन्हें हराया...

| Women’s Oneday Cricket | सिटी गर्ल्स ने 118 रन से दर्ज की जीत, अब क्वार्टर फाइनल में रेलवे से मुकाबला**

मधु ही टीम के लिए संघर्ष कर सकी: नागालैंड की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और अभी टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि मुनिया को अमनजोत कौर ने चलता कर दिया। रुपसेना भी दो ही रन बना सकीं जबकि विंसी चौधरी को अमनजोत ने आठ रन पर चलता कर दिया। नागालैंड के टीम ने 35 रन पर पांच विकेट चटका दिए। मिडल ऑर्डर में मधु 63 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं। टीम का सेकंड बेस्ट स्कोर(12) एक्स्ट्रा का रहा। नागालैंड की टीम 35.4 ओवरों में 92 रन पर सिमट गई। टीम नागालैंड की दस बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकी।

{चंडीगढ़ बनाम मिजोरम 122 रन से जीते

{चंडीगढ़ बनाम सिक्किमनौ विकेट से जीते

{चंडीगढ़ बनाम मणिपुरसात विकेट से जीते,

{चंडीगढ़ बनाम मेघालय149 रन से जीते

{चंडीगढ़ बनाम पुडुचेरीचार विकेट से जीते

{चंडीगढ़ बनाम अरुणाचल10 विकेट से जीते

{चंडीगढ़ बनाम जेएंडके07 विकेट से जीते

{चंडीगढ़ बनाम बिहार106 रन से जीते

} बॉलिंग में अमनजोत रहीं बेस्ट

चंडीगढ़ के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाली अमनजोत कौर ने बॉलिंग में भी टीम को निराश नहीं किया। अमन ने चंडीगढ़ को सफलता दिलाई और उन्होंने 6.4 ओवरों में एक मेडन के बाद 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पारुल सैनी ने 10 ओवर किए और तीन मेडन के बाद 24 रन देकर उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अच्छी लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग की। नंदनी शर्मा ने 6 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट झटके। शिब्बी कुमारी ने 5 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट निकाले जबकि अंबू ने 2 ओवरों में 8 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

पॉइंट्स टैली

टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स रनरेट

चंडीगढ़ 09 09 00 36 +2.073

नागालैंड 09 07 02 28 +0.808

मेघालय 09 07 02 28 +0.408

जेएंडके 09 06 03 24 +0.241

पुडुचेरी 09 06 03 24 +1.500

मिजोरम 09 04 05 16 -0.499

बिहार 09 03 06 12 -0.050

} मोनिका पांडे

रन 67

बॉल 128

चौके 07

छक्के 01

स्ट्राइक रेट 52.34

} अमनजोत कौर

रन 73

बॉल 109

चौके 09

छक्के 00

स्ट्राइक रेट 66.97

} परफॉर्मर ऑफ द मैच....

}चंडीगढ़. वुमन सीनियर वनडे ट्रॉफी(2019-20) में चंडीगढ़ ने नॉटआउट रन को जारी रखते हुए नॉकआउट में जगह बना ली है। पुडुचेरी में खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं जवाब में उतरी नागालैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 92 रन पर उन्होंने सभी विकेट गंवा दिए। मोनिका पांडे और कप्तान अमनजोत कौर ने फिर से रन बनाए। दोनों ने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अमनजोत और पारुल को 3-3 सफलताएं मिली। अब क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ टीम रेलवे से मुकाबला करेगी।

मैच में चंडीगढ़ की कप्तान अमनजोत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम का फैसला सही नहीं रहा और फॉर्म में चल रही मनीषा बंधन सिर्फ 12 रन के स्कोर पर लौट गईं। नायर ने उन्हें विंसी चौधरी के हाथों कैच करा दिया। मोनिका पांडे ने अपना एक छोर नहीं गंवाया और वे लगातार रन बनाती रहीं। सुमन ने उनका साथ देने की कोशिश तो की लेकिन वे पंकुल की बॉल पर आउट हो गईं। सुमन ने सिर्फ आठ रन बनाए। चंडीगढ़ का स्कोर दो विकेट पर 41 रन था और टीम परेशानी में थी।

कप्तान ने फिर संभाली पारी: ओपनर मोनिका पांडे एक छोर पर टिकी हुई थीं और दूसरी ओर से कप्तान अमनजोत कौर ने उनका साथ दिया। नागालैंड की टीम दबाव बना रही थी लेकिन मोनिका-अमनजोत ने 100 रन की पार्टनरशिप करके चंडीगढ़ को खतरे से उबारने की कोशिश की। मोनिका अच्छी फॉर्म में थी और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं कप्तान अमनजोत कौर ने भी फिफ्टी पूरी की। मोनिका 128 गेंदों पर 67 रन बनाकर लौट गईं। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान अमनजोत कौर ने भी 109 गेंदों पर नौ चौकों के बाद 73 रन बनाकर विकेट गंवाया। नंदनी ने 10 गेंदों पर 20 और अंबू ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम का स्कोर 50 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया। नागालैंड की ओर से सरीबा ने दो विकेट निकाले जबकि तृष्णा, पंकुल और अयांतिका ने एक एक विकेट हासिल किया।

चंडीगढ़ अंडर-19 गर्ल्स की 7वीं जीत


}रन-मशीन पारुषि ने फिर टीम की जीत की पक्की...

कविता राज के शून्य पर रनआउट होने के बाद चंडीगढ़ को रनमशीन पारुषि प्रभाकर ने संभाला। उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया और 87 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। मेहुल ने 23 और कप्तान काश्वी गौतम ने 21 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। इस पारी के साथ पारुषि प्रभाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी भी बन गई है। उन्होंने 51 की औसत से अभी तक 359 रन बना लिए हैं। 14 साल की पारुषि के बल्ले से अभी तक दो शतक भी निकल चुके हैं।

}चंडीगढ़. अंडर-19 वुमन वनडे ट्रॉफी में भी चंडीगढ़ टीम ने जीत हासिल की और सिटी टीम ने मिजोरम को 5 विकेट से हरा दिया। मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम ने 37.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

मैच में मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया। मामी 11 रन बनाकर लौट गईं लेकिन श्रीलेखा रॉय ने एक छोर संभाला। वे डटी रहीं और लगातार रन बनाती रहीं। रॉय ने 145 गेंदों का सामना किया और दस चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। मामी और उनके अलावा कोई अन्य प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और मिजोरम ने 50 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान काश्वी गौतम ने अच्छी बॉलिंग की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। ज्योति कुमारी ने 10 ओवरों में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। करमनप्रीत कौर सिद्धू ने 6 ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट निकाले। रमजा बेगम को एक सफलता मिली।
खबरें और भी हैं...