पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chandigarh Mohali Government Private School Closed Till 31 Dubai Flight Canceled Till 28

चंडीगढ़-मोहाली के गवर्नमेंट-प्राइवेट स्कूल 31 तक बंद, दुबई फ्लाइट भी 28 तक रद‌्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}स्पोर्ट्स: पंजाब सरकार लगा सकती है आईपीएल टिकट सेल पर बैन...

ट्राईिसटी में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं आया हो, लेकिन इसकी दहशत खूब है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। प्रशासक वीपी बदनोर की तरफ से कहा गया है कि 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन सभी गवर्नमेंट एडेड नाॅन एडेड अाैर प्राइवेट स्कूलाें का टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ कार्यरत रहेगा। स्टूडेंटस नहीं आएंगे, लेकिन टीचर्स काे स्कूल अाना हाेगा। 1 अप्रैल से पहले कोई स्कूल अपने यहां नया सेशन शुरू नहीं करेगा। स्कूलों में चल रहे बोर्ड एग्जाम शेड्यूल के तहत होंगे। लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने की अपील की गई है।

पंजाब-हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी एहतियातन तौर पर एेपेेडेमिक एक्ट के प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने आॅफिसर्स के साथ मीटिंग की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए और क्या किया जाना चाहिए, इसको लेकर बातचीत हुई। मीटिंग में डीसी मनदीप सिंह बराड़, पीजीआई डायरेक्टर डाॅ. जगतरात, डायरेक्टर जीएमसीएच डाॅ. बीएस चवन और डीएचएस शामिल हुए। प्रशासक की मंजूरी पर प्रशासन ने महामारी अधिनियम 1897 की धारा 2, 3 और 4 के तहत कोरोना के फैसले को रोकने के लिए प्रिवेंटिव प्रोविजन को लागू कर दिया है।

}ये प्रबंध किए...

}हेल्पलाइन
नंबर जारी, स्पेशल एंबुलेंस भी चलाई...


1. हेल्पलाइन नंबर 97795-58282 पर फोन कर वायरस को लेकर जानकारी ले सकते हैं।

2. एक स्पेशल एंबुलेंस शुरू की गई है जो मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए लेकर जाएगी।

3. पीजीआई, सेक्टर-16 और सेक्टर-32 हॉस्पिटल में आइसोलेटेड बेड्स का प्रबंध किया गया है।

4. पीजीआई स्थित इन्फोसेस सराय जहां करीब 262 बेड हैं, उसे उन मरीजों या लोगों के लिए चिन्हित किया गया है जो दूसरे देशों से आते हैं। इन्हें यहीं पर ठहराया जाएगा। जिन लोगों में इसके लक्षण हैं उनके लिए भी यहीं ठहरने को लेकर प्रबंध किया गया है।

5. मास्क, सेनिटाइजर व बाकी दवाओं की कालाबाजारी को लेकर तीन टीमें एसडीएम की प्रमुखता में बनाई गई हैं, ये चेकिंग कर रही हैं।

6. 144 ट्रेवलर्स जो बाहर से चंडीगढ़ पहुंचे हैं, उन्हें होम सर्विलांस पर रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी सर्विलांस पर रखा गया है।

}सीटीयू की बसों को आज से किया जाएगा सेनेटाइज

सीटीयू की लॉन्ग रूट और लोकल रूट पर चलने वाली बसों में हर रोज एवरेज डेढ़ लाख लोग ट्रैवल करते हैं। कोरोना वायरस को लेकर इन बसों की प्रॉपर सेनेटाइज करने को लेकर काम आज से शुरू होगा। अभी बसों को बाहर से और अंदर से सीट वगैरह को साफ किया जाता है। लेकिन अब बसों को अंदर से पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। क्योंकि लोग बस में खड़े होकर ट्रैवल करते हैं या फिर बसों के दरवाजों के जरिए वायरस फैलने की संभावना रहती है। इसलिए इनको सेनेटाइज किया जाएगा। अफसरों की मानें तो शनिवार से बसों को प्रॉपर सेनेटाइज करने का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से भी निर्देश दिए गए हैं।

}स्टील पर तीन दिन तक जिंदा रह सकता है वायरस

कोरोना मल्टीपल बैक्टीरिया का एक समूह है। ऐसे में प्लास्टिक के आइटम पर यह एक दिन तक जीवित रहता है। इसके अलावा स्टील की चीजों पर यह तीन दिन तक जीवित रह सकता है। अल्कोहल सेनिटाइजर से इसे साफ करने पर ही यह बैक्टीरिया नष्ट होता है। बस में या ट्रेन में यात्रा करते समय अपने पास एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर रखें और इससे हाथ साफ करते रहे। बिना वजह किसी भी चीज को छूने से बचें।
-डॉ. सोनू गोयल,
डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल ऑफ
पब्लिक हेल्थ, पीजीआई

भीड़ वाली
जगह को अब
कहो-ना...


}हाईकोर्ट आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू...

}ट्राईिसटी में बड़े पैमाने पर पड़ रहा कोरोना वायरस का असर...


{ कोरोना वायरस के चलते आईपीएल स्थगित, अब 15 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं मैच

{ कई और स्पोर्ट्स इवेंट्स पर भी कोरोना वायरस का असर पड़ा है। उन्हें पोस्टपोन कर दिया गया है।

}प्रशासन ने रद‌्द किए भीड़ वाले कार्यक्रम... प्रशासन ने अपने किसी भी डिपार्टमेंट की तरफ से कार्यक्रम रद‌्द कर दिए हैं। निजी संस्थानों और कंपनियों को भी सुझाव दिया गया है कि वे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम न करें। अगर कोई पहले से तय है, उसे भी रद‌्द किया जाए।

}टूरिज्म... कैपिटल कॉम्प्लेक्स में विजिटर्स की एंट्री बैन

कैपिटल काॅम्प्लेक्स में विजिटर्स की एंट्री फिलहाल बंद कर दी गई है। यहां सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से यहां पर एक भी विदेशी टूरिस्ट नहीं पहुंचा है। अब विदेशी टूरिस्ट के लिए यहां की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी गई है। लोकल एरिया से कोई यहां आता है तो उसे सिर्फ ओपन हैंड तक जाने की मजंूरी रहेगी। लेकिन उसे भी पहले यही सलाह दी जा रही है कि वे यहां जाने के बजाय म्यूजियम जा सकते हैं, जहां पर सभी तरह की जानकारी चंडीगढ़ और इस कैपिटल काॅम्प्लेक्स को लेकर है।

रॉक गार्डन: 20 परसेंट तक कम पहुंच रहे लोग... राॅक गार्डन में भी अब घूमने आने वालों की संख्या हर रोज कम हो रही है। यहां पर एवरेज 10 से 20 फीसदी लोग कम पहुंच रहे हैं।

}एजुकेशन...

पेक में सारे प्रोग्राम रद‌्द

पेक ने अपने सारे प्रोग्राम रद‌्द किए। यहां अब ऐसा कोई प्रोग्राम नहीं होगा, जिसमें 120 से ज्यादा लोग मौजूद होंगे।

{आईसीएसआई ने बंद की लाइब्रेरी...इंस्टीट्यूट अाॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंड ऑफ इंडिया ने लाइब्रेरी बंद कर दी है। एक स्टूडेंट ने बताया कि सभी को घर जाने के लिए बोल दिया गया है।

{पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

मोहाली | पंजाब में कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के समूह सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां कर दी गई हैं। सभी कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाएं जारी रहेंगी।

}हवाई यात्रा...

एयरलाइंस इंडस्ट्री में घबराहट, बुकिंग हो रही कैंसिल... इंडिगो ने 28 मार्च तक चंडीगढ़ से दुबई के बीच चलने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट को 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि इंडिगो की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को कैंसिलेशन संबंधी जानकारी दे दी है। उनके पास फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस की चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। एयरलाइंस बुकिंग में 30 से 40 फीसदी की गिरावट आ गई है।

शुक्रवार दोपहर से हाईकोर्ट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। हाईकोर्ट की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग को जरूरी उपायों के लिए कहा गया, जिसके बाद दोपहर दो बजे से हाईकोर्ट के सभी पांचों गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई। हर आने वाले व्यक्ति की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। विभाग से आए डॉ. इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सभी पांचों गेट पर टीम को तैनात किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए हाईकोर्ट आने वाले लोगों का टेंपरेचर चेक कर रहे हैं। यदि किसी को बुखार हो तो यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क या अन्य प्रभावित देश से तो नहीं लौटा है।
खबरें और भी हैं...