पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chandigarh U 19 Cricket Team39s Journey Ends With Victory

जीत के साथ चंडीगढ़ अंडर-19 क्रिकेट टीम का सफर खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}ज्योति ने सिटी टीम को हार से बचाया...

चंडीगढ़ गर्ल्स जवाब में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और फॉर्म में चल रही पारुषि सिर्फ 8 रन बनाकर लौट गई। उनकी जगह लेने आई मेहुल भी 5 ही रन जोड़ सकीं। ओपनर सिमरन भी 18 रन बनाकर चलती बनीं। कप्तान काश्वी ने भी सिर्फ 19 रन ही बनाए। मिडल ऑर्डर में आईं ज्योति कुमारी ने टीम को संभाला और रन बनाए। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर टीम को सातवीं जीत दिला दी। चंडीगढ़ ने 47.4 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सफलता हासिल की।

}पारुषि और शिवाली ने झटके 3-3 विकेट...

चंडीगढ़ के टॉप ऑर्डर में लगातार रन बना रहीं पारुषि प्रभाकर ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ बल्ले से ही नहीं बॉल से भी सफलता हासिल कर सकती हैं। पारुषि प्रभाकर ने 8.5 ओवर किए और 31 रन देकर उन्होंने तीन बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं शिवाली ने 10 ओवरों में दो मेडन के साथ 27 रन देकर तीन विकेट निकाले। कप्तान काश्वी गौतम ने इस बार खाता खोला और 10 ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट निकाले। दो सफलताएं ज्योति कुमारी को मिली। उन्होंने दस ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए और चार मेडन डाले।

| Women’s Cricket | नागालैंड को अंतिम लीग मैच में दो विकेट से हराया, टीम का सफर तीसरे स्थान के साथ खत्म
**

}चंडीगढ़. अंडर-19 वुमन वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ को रोमांचक मैच में जीत मिली और नागालैंड को सिटी गर्ल्स ने दो विकेट से हरा दिया। लीग मैच में नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में 115 रन पर सभी विकेट गंवा दिए थे। जवाब में उतरी चंडीगढ़ टीम को संघर्ष करना पड़ा और बाद में उन्होंने दो विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम ने 47.4 ओवरों का सामना किया। ज्योति की नाबाद पारी ने टीम को हार से बचाया और तीसरे स्थान पर रहते हुए टीम ने लीग का अंत किया।

कडापा में खेले गए मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओपनर्स ने इसे सही साबित करने की कोशिश की लेकिन वे ज्यादा देर तक संभल नहीं सकीं। दिप्ती ने 18 और नबिला ने 13 रन के स्कोर पर अपने विकेट गंवा दिए। तीसरे नंबर पर आकर स्वाति त्यागी ने टीम को संभाला और रन बनाए। वे एक छोर से रन बनाती रहीं और दूसरी ओर से चंडीगढ़ ने किसी को टिकने नहीं दिया। सपना ने मिडल ऑर्डर में जरूर 16 रन बनाए। स्वाति ने 72 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इसी के दम पर टीम 100 का आंकड़ा पार कर सकी और नागालैंड की टीम 48.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई।
खबरें और भी हैं...