पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chandigarh University Wins Aiu Title Lpu Gets Runner Up Trophy

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जीता एआईयू टाइटल, एलपीयू को रनरअप ट्रॉफी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अमेरिकन फुटबॉल चैंपि. में 25 यूनिवर्सिटी के 650 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था


}कपिल और शुभम चुने गए बेस्ट प्लेयर...

कपिल को यहां पर बेस्ट डिफेंसिव प्लेयर चुना गया जबकि शुभम को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का टाइटल दिया। अन्य टैकल मैच में बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान को 8-00 से हराया तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी को 24-00 गोल से शिकस्त दी। वहीं टैकल में ब्रॉन्ज मेडल के लिए करवाए गए मैच में जाधवपुर यूनिवर्सिटी ने डॉ बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी को 7-00 स्कोर से हराया।

}चंडीगढ़. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी अमेरिकन फुटबॉल मेन चैंपियनशिप में मेजबान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने टाइटल हासिल किया है। कंपीटिशन के मुकाबले 6 मार्च से शुरू हुए थे और बारिश ने भी कई मुकाबलों में खलल डाला। इसमें 25 यूनिवर्सिटी के 650 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था। वहीं 20 से अधिक वुमन एंड मेन एआईयू टेक्नीकल एक्सपर्ट भी चैंपियनशिप के दौरान मौजूद रहे।

चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में सभी टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। पहले क्वार्टर फाइनल में जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी ने मणिपाल यूनिवर्सिटी को 12-6 से मात दी। दूसरे मैच में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी कलकत्ता को आसानी के साथ 8-00 से हराया जबकि डॉ बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी को 8-0 से हराकर बाहर कर दिया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी को 14-00 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

सेमीफाइनल मैच में पहुंची चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी को 12-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में एलपीयू ने डॉ बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी को 14-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच में पहुंची चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 14-08 गोल से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि एलपीयू को सिल्वर मेडल ही मिला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम शुरू से लीड पर रही और ये लीड कम नहीं हुई।
खबरें और भी हैं...