पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Chartered Accountants Discuss Icai39s Action Plan For The Year 2020 21

आईसीएआई के वर्ष 2020 -21 के एक्शन प्लान पर चार्टेड अकाउंटेंट्स ने की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ | देशव्यापी सीए संघ दी इंस्टीच्युट आफ चार्टेंड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) को 2024 तक विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एकाउंटेंसी बाडी बनाने की दिशा में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अतुल कुमार गुप्ता की अगुवाई में संघ के वर्ष 2020-21 के एक्शन प्लान पर सेक्टर-35 में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें ट्राईसिटी के करीब 200 सीए ने भाग लिया। सीए गुप्ता ने बताया कि संघ रणनीतिक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे मजबूत रेगुलेटरी मैकेनिज्म,भविष्य के लिये तैयार संगठनों के साथ मजबूती,तकनीकों का भरपूर उपयोग,आम आदमी तक एकाउंटेंसी की जटिलताओं को सरल बनाया आदि शामिल था। आईसीएआई चंडीगढ़ ब्रांच के नवनिर्वाचित चेयरमेन सीए अमितोज सिंह कंबोज ने अपनी एग्जीक्यूटिव टीम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्ण आश्वासन दिया कि वे 2020-21 के एक्शन प्लान की पूर्ति के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे।
खबरें और भी हैं...