- Hindi News
- National
- Chandigarh News Chb Senior Assistant Rs 20 Thousand Arrested Taking Bribe
सीएचबी का सीनियर असिस्टेंट 20 हजार रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार
}कब से कर रहा था रिश्वतखोरी, होगी पूछताछ...आरोपी का विजिलेंस कोर्ट से रिमांड हासिल करेगी, ताकि उससे पूछा जा सके कि वह कितने समय से रिश्वत ले रहा था। इसके अलावा उसके पास मौजूद जितनी भी फाइल और लेटर हैं, उन्हें भी विजिलेंस कब्जे में लेगी ताकि जांच की जा सके कि कहीं आरोपी किसी अन्य से तो रिश्वत की मांग नहीं कर रहा था। साथ ही उससे पूछा जाएगा कि इस रिश्वत में और किसका रोल था।
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में चल रही रिश्वतखोरी पर लगाम लगाते हुए विजिलेंस ने एक कर्मी को पकड़ा है। व्यक्ति से आरोपी हाउसिंग बोर्ड का डुप्लीकेट अलॉटमेंट लेटर देने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगदीश राज मनचंदा के रूप में हुई है। जगदीश चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में सीनियर असिस्टेंट है।
वीरवार को विजिलेंस जगदीश को कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उससे रिश्वतखोरी के संबंध में पूछताछ की जा सके कि कहीं इन रुपयों में किसी अन्य कर्मी का हिस्सा तो नहीं था। बताया गया कि धनास स्थित ईडब्ल्यूएस के छोटे फ्लैट हैं। यहां पर एक व्यक्ति को फ्लैट अलॉट हुआ था। इसका अलॉटमेंट का लेटर मालिक से गुम हो गया। इसके बाद वह चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस सेक्टर 9 में गए। यहां पर उन्हें सीनियर असिस्टेंट मिला। उसने पहले तो उनके कई बार ऑफिस में चक्कर लगवाए, जिसके बाद रुपयों की मांग की। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का कर्मी जो उसकी ड्यूटी है, उसे ही पूरा करने के लिए पीड़ित से रुपए मांग रहा था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने उससे बात की। थोड़ी रकम कम करवाने की कोशिश की तो आरोपी 40 हजार रुपए में मान गया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सेक्टर-9 स्थित विजिलेंस डिपार्टमेंट को दी। विभाग की तरफ से ट्रैप लगाया गया। आरोपी से बात की और पहली किस्त 20 हजार रुपए देने की बात कही
गई। उसने सेक्टर 22 शराब के ठेके के पास शिकायतकर्ता को बुलाया। यहां पर विजिलेंस ने आरोपी को दबोच लिया।