नाटक में दिखाया बचपन की बातों का जिंदगी पर असर
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
इंसान बचपन में जो बच्चा सीखता है उसको सारी उम्र अपने साथ लेकर चलता है। इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि हर बच्चे का बचपन खूबसूरत हो ताकि वह शारीरिक और मानसिक तौर से सक्षम हो। यह सब दिखाया नाटक बचपन में। इसे एटेलिएज कैंपस थिएटर फेस्टिवल के तहत सेक्टर 17 के प्लाजा में खेला गया। नाटक को वरूण शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया था। दरअसल, एटेलिएज पिछले 13 सालों से कैंपस थिएटर फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। 2020 में एटेलिएज थिएटर ग्रुप की ओर से यह फेस्टिवल सात शहरों में आयोजित हो रहा है। चंडीगढ़ भी इनमें से एक है।
इस फेस्ट की शुरुआत 23 फरवरी को दिल्ली में हुई और समापन 29 मार्च को मुंबई में होगा। फेस्ट की जानकारी देते हुए डायरेक्टर कुलजीत ने बताया कि करीब 80 नाटक देखने के बाद 27 नाटकों को चुना गया, जोकि इस फेस्ट में सात अलग अलग शहरों में मंचित हो रहे हैं।
इन्होंने किया एक्ट
चेष्ठा शर्मा, रिशव निधि लाकरा, प्रार्थना मदान, मेहर शर्मा, आरती कुमार महतो, आयूषी, भव्या बंसल, गोपिका सुनिल, ईषा रावत, इशिका शर्मा, कृतिका, मृणालिनी वेनुगोपाल, रश्मि सिंह, श्वेता और वंशिका ने किया परफार्म।
Street Play