दूसरा टाइटल जीतने को बेताब सिटी स्टार
}कोच को धन्यवाद कहा...
| Mission ISL| सेंेट स्टीफंस एकेडमी के थापा चेन्नइयन की ओर से उतरेंगे, एटीक से मैच आज
**
थापा जर्मनप्रीत के साथ पहले ही अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और इस सीजन एडविन वैन्सपॉल ने भी मौका मिलने पर अपनी उपयोगिता साबित की है। थापा मानते हैं कि विदेशी कोच द्वारा भारतीय मिडफील्डर्स पर भरोसा जताना बड़ी बात है और वह इसके लिए अपने कोच का धन्यवाद करना चाहते हैं। सीजन में एक समय में अंक तालिका के मिडल में विराजमान चेन्नइयन एफसी ने फाइनल में जगह बना ली है। कोयेल ने इस टीम की किस्मत बदल दी है। थापा ने पूर्व चैम्पियन क्लब के लिए इस सीजन में 19 मैच खेले हैं, जिनमें से 18 में वे फर्स्ट-11 में शामिल थे। वह एक और बड़े मैच के लिए तैयार हैं।
} मुम्बई/चंडीगढ़. चेन्नइयन एफसी के साथ अपने चार सीजन में अनिरुद्ध थापा ने मिडफील्ड एरिया में खास स्थान बनाया है और हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सबसे अच्छे मिडफील्डर्स में अपना नाम शुमार करने में सफल रहे हैं। चंडीगढ़ से फुटबॉल करियर का आगाज करने वाले चेन्नइयन के मिडफील्ड थापा एक लड़ाके की तरह काम करते हैं। छठे सीजन में वह निडर होकर खेले। अपने नाम छह एसिस्ट के साथ सेंेट स्टीफंस फुटबॉल एकेडमी के ट्रेनी थापा ने अपनी अलग पहचान कायम करते हुए काफी स्टाइल में इस सीजन का अपना पहला गोल किया और यह गोल एफसी गोवा जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में आया। चेन्नइयन एफसी और एटीके एफसी के बीच 14 मार्च को गोवा में होने वाले फाइनल से पहले थापा ने कहा, ‘हमारी टीम में हर कोई गोल करने का इच्छुक रहा है। पूरे सीजन में मैं यही सोचता रहा कि मुझे बॉक्स के अंदर शॉट लेने का मौका मिले। हमारे फ्रंट के चार खिलाड़ी शानदार खेल रहे हैं और इसी कारण मुझे अधिक मौका नहीं मिले। इसीलिए मैंने सोचा कि मैं हार नहीं मानूंगा और अपना पहला गोल करने का प्रयास जारी रखूंगा।’
थापा का करियर चेन्नइयन में निखरा है। 22 साल की उम्र में वह अपने दूसरे आईएसएल खिताब के करीब हैं। वह मार्को मातेजारी, जॉन ग्रेगोरी और ओवेन कोयेल जैसे माहिर मैनेजर की देखरेख में खेल चुके हैं। थापा ने कहा, ‘हम इसी तरह के मैच खेलना चाहते हैं लेकिन इस तरह के मैच खेलने के अधिक मौका नहीं मिलते। मैं लकी हूं कि मेरे नाम एक कप है। अब मैं एक और खिताब के करीब हूं। इन मैचों से मुझे अनुभव मिलेगा और ये ऐसे मैच हैं,जिन्हें मैं हमेशा याद रख सकूंगा।’