- Hindi News
- National
- Chandigarh News Classmate Of St Stephens Became The City Champion Of Spell Bcg 12
सेंट स्टीफेंस के आकर्ष बने क्लासमेट स्पेल बीसीजन 12 के सिटी चैंपियन
चंडीगढ़ | सेंट स्टीफेंस स्कूल, सेक्टर 45 के आकर्ष शेटिया भारत की सबसे बड़ी स्पेलिंग प्रतियोगिता, क्लासमेट स्पेल बी सीजऩ 12 के चंडीगढ सिटी फाइनल का विजेता घोषित किया गया है । सिटी फाइनल मुंबई में आयोजित किया गया। आकर्ष अब इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। प्रतिभाशाली स्पेलर्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रारंभिक चरण में, लगभग 30 शहरों के प्रमुख स्कूलों के बीच एक ऑन-ग्राउंड एक्सरसाइज आयोजित किया गया था। इन प्रतियोगियों में से शीर्ष 15 स्कोरर ने सिटी फाइनल राउंड में भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में नेशनल चैंपियन का खिताब जीतने के लिए भारत के शीर्ष 16 प्रतिभागियों के बीच अब मुक़ाबला होगा । प्रतियोगिता के नेशनल फाइनल को नेशनल टेलीविजन पर सोनिक और निकलोडियन पर प्रसारित किया जाएगा। नेशनल चैंपियन को 2,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार व व्हाइट हाउस की यात्रा और वाशिंगटन डीसी, यूएसए में अपने अभिवावकों में से एक के साथ मुफ्त में स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2020 को देखने का मौका मिलेगा। आईटीसी के एजुकेशन और स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बिजऩेस के चीफ एग्जीक्यूटिव शैलेन्द्र त्यागी ने कहा, क्लासमेट नोटबुक, राइटिंग, कला और गणित उपकरणों जैसे स्टेशनरी उत्पादों के समान अद्वितीय और विश्व स्तरीय सेट के साथ देशभर के बच्चों के सपनों को सहारा देने का वादा करता है।