पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठंड बरकरार, फिर भी पुलिसवालों को गर्मी की वर्दी पहनने के आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इन दिनों चंडीगढ़ में 12 से 18 डिग्री तक टेम्प्रेचर जा रहा है। लगातार बरसात हो रही है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनीवाल ने पुलिस कर्मियों को रविवार से गर्मी की यूनिफॉर्म पहने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी को लेकर पुलिस कर्मचारियों में खासा रोष है। हालांकि कर्मचारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। शनिवार को जैसे ही चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों को आदेश मिले, वे हैरान रह गए। शहर में पुलिस कर्मचारी रात को भी सड़कों पर ड्यूटी देते हैं। इनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। इन दिनों चंडीगढ़ में रात के समय टेम्प्रेचर काफी कम है। ऐसे में ठंड के मौसम में पुलिसकर्मी गर्मियों की यूनिफॉर्म पहनकर कैसे काम करेंगे, यह एक सवाल उठ रहा है।

हो सकते हैं बीमार

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मौसम ठंडा है। अभी मौसम में बदलाव नहीं आया है। इस कारण अगर कोई गर्म कपड़े नहीं पहनता तो वह बीमार भी हो सकता है। यही कारण है कि पुलिस कर्मी भी इन आदेशों का विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...