पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Committee Approves 18 And Vending Sites For 1569 Vendors

1569 वेंडर्स के लिए कमेटी ने 18 अाैर वेंडिंग साइट को दी मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}हो रहा था विरोध...

शहर के विभिन्न एरिया में 1569 वेंडर्स के लिए 18 साइट साेमवार काे टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा पास कर दी गई। काउंसलर के सजेशन पर एमसी की अाेर से 53 वेंडिंग साइट आइडेंटिफाई की गई थी, बाकी साइट्स काे फिजिबल न मानते हुए टाउन वेंडिंग कमेटी ने रिजेक्ट कर दिया। रिजेक्ट हाेने वाली साइट में सेक्टर-22 डी में शिशु निकेतन स्कूल के सामने खाेखा मार्केट में वेंडिंग जाेन बनाने का एजेंडा भी है। अब 18 साइट काे चीफ अाॅर्किटेक्ट के पास मंजूरी के लिए भेजा गया। वहीं टाउन वेंडिंग कमेटी ने वेंडर्स की शिकायत सुनने के लिए शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन रिटायर्ड जज जसबीर सिंह काे नियुक्त करने का फैसला लिया है।

काउंसलर की सिफारिश पर निगम कमिश्नर केके यादव की अाेर से वेंडर साइट्स तय करने के लिए कमेटी गठित की थी। चीफ इंजीनियर शेलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी मेंबर ने मौके पर साइट का निरीक्षण किया था और हर साइट की फिजिबिलिटी चेक की। इस कमेटी में डीटीपी, एक्सईएन वर्क एंड एस्टेबिलिशमेंट, अार्किटेक्ट एमसी, एसडीअाे नूलम,डीएसपी ट्रैफिक एंड सिक्याेरिटी, टाउन वेंडिंग कमेटी के दाे मेंबर शामिल रहे।

}मंजूरी के बाद यहां पर बनेंगे नए वेंडिंग जोन...


साइटकितने वेंडर्स

सेक्टर-19सी एससीएफ-12 और 13 के साथ14

सेक्टर-20सी एससीएफ 11 के पास 11

सेक्टर-20सी एससीएफ 10 और 11 बूथों के बीच में 32

सेक्टर-22डी वर्तमान वेंडिंग जोन की साइट का विस्तार 14

सेक्टर-24डी में एससीओ 213 के साथ, हिमाचल भवन के पास 55

सेक्टर-26 बापूधाम ट्रासपोर्ट रोड के पास 101

सेक्टर-30डी से एससीएफ 35 के पास शिफ्ट 25

सेक्टर-32 वेंडर साइट ,निर्माण थियेटर के बैक साइड 12

सेक्टर-37डी एससीएफ 228 और सरकारी स्कूल के पास 60

सेक्टर-41डी में बूथ नंबर-64 के पास 84

सेक्टर-45डी में कम्युनिटी सेंटर के पास 75

सेक्टर-45देव समाज कालेज के पास 04

रामदरबार-कार बाजार एवं मस्जिद के पास 200

इंडस्ट्रियल पार्क फेज वन एमडब्ल्यू मार्केट के बूथ नंबर 41 के पास 10

मौलीजागरां-मजिस्द और कम्युनिटी सेंटर के पास 198

मौलीजागरा विकास नगर में गांव की फिरनी रोड के पास 358

मौलीजागरा फेज टू सुंदर नगर शापिंग सेंटर के पास 100

सेक्टर-13 मनीमाजरा चिल्डर्न पार्क के पास 100

सेक्टर 13 मनीमाजरा कनेक्टिविटी एफआर ओल्ड रोपड़ रोड के पास 116

सेक्टर-22 के शिशु निकेतन स्कूल के सामने खाेखा मार्केट में 160 वेंडर्स के लिए नया वेंडिंग जाेन बनाने की टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा एजेंडा रखा गया। इसका मीटिंग में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट अनिल वाेहरा अाैर महासचिव संजीव चड्‌ढा ने विराेध किया। कहा कि सामने स्कूल है। वेंडर बैठाए जाने से जाम हाेने लगेगा। इस जमीन का हाईकोर्ट में केस पेंडिंग है। विराेध के चलते साइट रिजेक्ट हाे गई। व्यापार मंडल की अाेर से सेक्टर 19 सी में एससीएफ 12 एंड 13 के साथ वेंडिंग जाेन बनाए जाने का विराेध किया लेकिन टाउन वेंडिंग कमेटी ने नई वेंडिंग साइट का एजेंडा पास कर दिया।

इंजीनियर शेलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी मेंबर ने मौके पर साइट का निरीक्षण किया था और हर साइट की फिजिबिलिटी चेक की। इस कमेटी में डीटीपी, एक्सईएन वर्क एंड एस्टेबिलिशमेंट, अार्किटेक्ट एमसी, एसडीअाे नूलम,डीएसपी ट्रैफिक एंड सिक्याेरिटी, टाउन वेंडिंग कमेटी के दाे मेंबर शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...