पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

120 गरीब लड़कियों को वितरित की गई सामग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । सामाजिक सेवा संस्था महावीर इंटरनेशनल दिशा वीरा सेंटर, चंडीगढ़ द्वारा में रविवार काे धनास स्थित पीएमकेवीआई (प्रधानमंत्री कौशल योजना संस्थान) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता धवन ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ सेंटर की चेयरपर्सन कमलेश जैन, वाइस चेयरमैन उषा जैन व अन्य सदस्यगण महिलाएं भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को शुरूआत की गई। पीएमकेवीआई के स्टूडेंट्स की अाेर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके उपरांत उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर आधारित लधु नाटिका दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटौरी। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल दिशा वीरा सेंटर ने लगभग 120 गरीब लड़कियों को स्किल डवलपमेंट कोर्स की सामग्री, प्रेक्टिकल फाइल्स इत्यादि निशुल्क वितरित की। इसके साथ सेंटर ने एक दिव्यांग लड़की को गोद भी लिया जिसकी पढ़ाई का पूरा खर्च सेंटर द्वारा उठाया जायेगा। इस अवसर पर पीएमकेबीआई की प्रमुख डॉ मालविका जैन को सेंटर की चेयरपर्सन कमलेश जैन, वाइस चेयरमैन उषा जैन, सेक्रेटरी श्वेता और कोषाध्यक्ष बलेश की तरफ से भरोसा दिलाया गया कि सेंटर
भविष्य में भी वह लड़कियों की मदद करता रहेगा और उनका कोर्स
खत्म होने के उपरांत उनकी प्लेसमेंट में भी सहायता करेंगा। इंटरनेशनल वुमंस डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता धवन मौजूद थीं।

इस दौरान उनके साथ सेंटर की चेयरपर्सन कमलेश जैन, वाइस चेयरमैन ऊषा जैन व अन्य सदस्यगण महिलाएं भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल दिशा वीरा सेंटर ने लगभग 120 गरीब लड़कियों को स्किल डवलपमेंट कोर्स का सामान, प्रैक्टिकल फाइल्स इत्यादि निशुल्क वितरित कीं।
खबरें और भी हैं...