दैनिक भास्कर के सतीश और गौरव ने जीते 5 मेडल
}शैली डोगरा ने जीता वूमंस सिंगल्स का टाइटल... वूमंस सिंगल्स का टाइटल शैली डोगरा ने जीता। इस कैटेगरी में शैली ने गोल्ड, ऊषा सिंह ने सिल्वर जबकि शमिम जोंस व विद्या ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वूमंस डबल्स में भी शैली डोगरा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने विद्या के साथ मिलकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिल्वर मेडल शमिम-एश्वर्या की जोड़ी को मिला जबकि ब्रॉन्ज मेडल चरणजीत कौर-ऊषा सिंह की जोड़ी के नाम रहा।
}चंडीगढ़. प्रेस क्लब सेक्टर-27 में पहला कुलदीप पंवार मेमोरियल इंटर-मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया। ये टूर्नामेंट पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। इस टूर्नामेंट में भास्कर के सतीश और गौरव मारवाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में 60 से ज्यादा जर्नलिस्ट्स ने हिस्सा लिया जिन्हें डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैणी ने सम्मानित किया। गौरव मारवाह ने कुल तीन मेडल जीते। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में हिंदुस्तान टाइम्स की विद्या नारायनण के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता। इसी कैटेगरी में सौरभ दुग्गल और शमिम जोन्स की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि रमेश हांडा और शैली की जोड़ी, राजिंदर नगरकोटी-दामिनी गोयल व परमवीर बैंस-एश्वर्या की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। गौरव ने मेंस सिंगल्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। भास्कर के सतीश ने भी इस कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस कैटेगरी में कुलदीप सिंह ने गोल्ड और दीपांकर शारदा ने सिल्वर मेडल जीता।
वहीं, मेंस डबल्स में गौरव व सतीश की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। इस कैटेगरी में पहले स्थान पर कैलाश नाथ व इंद्रप्रीत सिंह की जोड़ी रहे जिन्हें गोल्ड मेडल मिला। वहीं, रमेश हांडा-सुरिंदर रावल, कुलदीप सिंह-सौरभ दुग्गल की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेंस वेटर्न सिंगल्स में परवेश चौहान ने गोल्ड मेडल जीता जबकि संजय बुंबरू को सिल्वर मेडल जीता। मेंस सिंगल्स 45 प्लस कैटेगरी में कैलाश नाथ ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि इंद्रप्रीत सिंह ने सिल्वर और रमेश हांडा व इंदरपालसिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
| Badminton | प्रेस क्लब में करवाया गया कुलदीप पंवार मेमोरियल इंटर-मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट**