कोर्ट में जरूरी केसों की सुनवाई की मांग
चंडीगढ़। देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मांग की है कि कोर्ट में सिर्फ जरूरी केसों की सुनवाई हो। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एनके नंदा ने सेशन जज परमजीत सिंह से मुलाकात की। नंदा ने कहा कि यहां भी कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है।