3 क्विंटल फूलाें से भक्ताें ने खेली हाेली
सिलवानी | श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ का दसवां वार्षिक महोत्सव होली के रंग बालाजी के संग में भक्ताें ने खेली फूलाें की हाेली। इस उत्सव का आगाज सबसे पहले बालाजी प्रचार मंडल हनुमान चालीसा के साथ किया। इसके बाद बाला को आमंत्रित करते हुए मंडल के ही बाल कलाकार वैभव गर्ग ने बाला बाला का भजन लाल लंगोटा हाथ में घोटा, लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का और अन्य भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक प्रमोद त्रिपाठी मुंबई ने भजनों की वर्षा करते हुए सबसे पहले गणेश वंदना गणपति बप्पा मोरया सारे जगत में तेरी पूजा हो रहा गणपति बप्पा मोरिया, मेरा भोला है भंडारी, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, अभी हमने जी भर कर देखा नहीं है बाबा तेरा साथ के दीवाने हो गए, होली के होली खेले रघुवीरा, राम तेरे मंदिर में होलिया में उड़े रे गुलाल, मेरा मन रहे गयो लटा पटा, नजर तोहे लग जाएगी भजनों से सभी आए हुए भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंडल ने आए हुए महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी, सचिव शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के पावन सानिध्य में, होली के रंग बालाजी के संग शुरू किया गया।