पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 मार्च से चंडीगढ़-जम्मू के बीच सीधी फ्लाइट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़-धर्मशाला फ्लाइट अब सातों दिन चलेगी...

चंडीगढ़ से धर्मशाला 29 मार्च से चंडीगढ़ से धर्मशाला के बीच अब सात दिन ऑपरेट होगी। फ्लाइट 29 मार्च से धर्मशाला दोपहर 1:15 पर रवाना होगी और चंडीगढ़ में 1:55 पर पहुंचेगी। चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए 2:45 पर रवाना होगी।

चंडीगढ़ | जम्मू से माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया की ओर 30 मार्च से चंडीगढ़ से जम्मू शुरू होने जा रही है। दूसरी ओर एयर इंडिया चंडीगढ़ से धर्मशाला के बीच फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। 30 मार्च से जम्मू से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से जम्मू के बीच नई फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट अलायन्स एयर की उड़ान संख्या 9635/36 होगी। जम्मू से सुबह 09:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होकर 10:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:05 बजे जम्मू पहुंचेगी। 72 सीटर एटीआर हफ्ते में रविवार को छोड़कर छह दिन ऑपरेट होगा। चंडीगढ़ के लोगों के लिए माता वैष्णो देवी जाना सुविधाजनक हो जाएगा।
खबरें और भी हैं...