- Hindi News
- National
- Manimajra News Disconnected Connection Of Dispensary Post Office And Street Light In Village Dada
गांव दड़आ में डिस्पेंसरी, डाकघर और स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया
गांव दडुआ में इन दिनों न तो संपर्क सेंटर में बिजली है न ही डिस्पेंसरी और न ही डाकघर में। मार्केट कमेटी और पूर्व जिला परिषद मेंबर धर्मेंद्र सिंह सैनी का कहना है कि जब से गांवों को पंचायत से छीनकर नगर निगम के दायरे में लाया गया है। किसी ने भी बिजली के बिल की अदायगी नहीं की है। यही वजह है कि न तो यहां सम्पर्क सेंटर में बिजली है। इसके अलावा डिस्पेंसरी में भी बिजली नहीं है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धर्मेंद्र का कहना है कि यहां डाकघर में भी बिजली नहीं है। जब गांव का जिम्मा पंचायत के पास था। उस समय तो पंचायत बिजली के बिल की अदायगी करती थी। अब बीते कुछ समय से गांव को नगर निगम के दायरे में लाया गया है। उसके बाद नगर निगम ने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह काफ़ी समय से बिजली के बिलों का भुगतान न होने के कारण यहाँ की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है । जिसका लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
एसडीओ ने किया निरीक्षण..गांव दडुआ में नगर निगम के एसडीओ बिजली विभाग राजदीप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बिजली की समस्याओं दुरूस्त करने लिये गाँव का निरीक्षण किया ।इस मौके पर कमेटी मेंबर एवं पूर्व जिला परिषद मेम्बर धर्मेंद्र सिंह सैनी ने गांव में बिजली की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि गांव में काफी समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। यह समस्या पंचायती राज खत्म होने के पश्चात बिजली का बिल पेडिंग होने के करण उत्पन्न हुई है। जिसके करण ग्राम सम्पर्क, डिस्पेंसरी एवं डाकखाने मे बिजली ना होने के करण काम थप पड़ा है ।जिस करण मरीजों एवं गाव के लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।सैनी ने चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियो से मांग किया की पूरा गांव निगम के अधीन है ।गांव की हर गली में पॉइंट निर्धारित करके नए सिरे से स्ट्रीट लाईट लगाई जाये तथा गांव मे इलेक्ट्रिसिटी व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाए।