पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुश्किल सवालों पर समय बर्बाद न करें, आखिर में अटेम्प्ट करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इकोनॉमिक्स का पेपर एवरेज, कुछ सवाल ट्रिकी रहे

चंडीगढ़ | ईकोनॉमिक्स का एग्जाम शुक्रवार को हुआ और इंडियन ईकोनॉमी से जुड़े सवाल थोड़े ट्रिकी रहे। ओवरऑल यह एग्जाम स्कोरिंग रहेगा। यह बात गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमएचसी मनीमाजरा में इकोनॉमिक्स की टीचर सोनिया गगनेजा ने कही। टीचर सोनिया ने कहा कि इकोनॉमिक्स को मैक्रो इकोनॉमिक्स यानी सेक्शन ए और इंडियन इकाेनॉमिक्स डेवलपमेंट मतलब सेक्शन बी में बांटा गया। इस साल इकाेनॉमिक्स में पास होना पिछले सालों के मुकाबले आसान होगा क्योंकि ऑब्जेक्टिव टाइप 20 सवाल आए थे।टीचर सोनिया ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार एग्जाम पेपर कॉन्सेप्चुअल बेस्ड था और कठिन सवाल सिलेबस के अन्तर्गत ही थे। जिन्होंने स्टडी के समय कान्सेप्ट पर ज्यादा ध्यान दिया था उनके लिए यह पेपर आसान रहा होगा लेकिन ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की वजह से पूरे 100 परसेंट मार्क्स लाना मुश्किल होगा। मैक्रो इकोनॉमिक्स का पार्ट काफी आसान था मगर इंडियन इकोनॉमिक्स की वजह से पेपर थोड़ा ट्रिकी और टफ था। फिर भी ओवरआल पेपर एवरेज और स्कोर करने वालो के लिए भी काफी अच्छा था।

}स्टूडेंट्स को दिए ये इम्पोर्टेन्ट टिप्स

{ एनसीईअारटी बुक मे दिए गए एल्गोरिथ्म और मैथड्स को ध्यान से पढ़िए क्योंकि एग्जाम्स में वह कई बार वैसे के वैसे ही पूछे जाते हैं।

{ मैथ्स का पेपर अकसर लेंथी होता है तो एग्जाम के दौरान समय का ध्यान रखें अौर देखते रहें कि कितना समय बचा है और कितने सवाल उस हिसाब से अागे का पेपर करें।

{ एग्जाम में अकसर एक-दो ट्रिकी सवाल होते हैं जिनमें कई बार काफी समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे सवालों को अच्छे से पढ़िए और अगर आपको लगता है आप एक बार में सॉल्व कर सकते हैं तभी करें वरना उन्हें आखिर में ही अटेम्प्ट करें।

{ मैट्रिक्स, एप्लीकेशन ऑफ़ डेरिवेशन, डेटर्मिनेशन और इंटीग्रेशन इन चैप्टर्स को अच्छे से करें क्योंकि इनसे ही ज्यादातर सवाल पूछे जाते है।

चंडीगढ़ | आप स्ट्रेस फ्री होंगे और खुद पर यकीन रखेंगे तो सिर्फ एग्जाम में ही नहीं बल्कि लाइफ की जर्नी में भी अच्छा कर पाएंगे। दैनिक भास्कर ने ‘एग्जाम उत्सव: यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा’ कैंपेन के तहत पिछले साल 99.4 % के साथ नॉन मेडिकल स्ट्रीम से ट्राईसिटी टॉप करने वाले दिशांक जिंदल से बात की। उन्होंने अपनी स्कूलिंग भवन विद्यालय सेक्टर-27 से की। पढ़ाई के साथ उन्हें क्रिकेट, बास्केटबॉल और टीवी सीरीज देखने का भी शौक है। मैथ्स में कैसे बेहतर कर सकते हैं उसके लिए दिशांक ने टिप्स दिए।
खबरें और भी हैं...