- Hindi News
- National
- Chandigarh News Door To Door Campaign Of Chb Allies Started To Save Their Houses
अपने मकान बचाने के लिए सीएचबी अलाॅटियों का डोर टू डोर कैंपेन शुरू
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के अलाॅटी इस महीने रैली करने जा रहे हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों इसके लिए डोर टू डोर कैंपेन शुरु की गई है। रविवार को सेक्टर-47, 45 और सेक्टर-29 में डोर टू डोर कैंपेन की गई। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन की तरफ से सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन जो सीएचबी के मकानों वाले सेक्टरों में बनी है उनको कहा गया है कि वे रेगुलर ये कैंपेन चलाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ें। दरअसल फेडरेशन अब दिल्ली पैटरन पर चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किए गए सभी तरह के बदलाओं को मंजूर करवाने को लेकर मांग उठा रही है और इस महीने एक बड़ी रैली करके प्रशासन और गवर्नमेंट के सामने यही मांग रखी जाएगी कि जब दिल्ली में ये काम हो सकता है तो चंडीगढ़ में क्यों नहीं। करीब 62 हजार से ज्यादा मकान चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के यहां पर हैं जिनमें से करीब 90 फीसदी से ज्यादा में जरूरत मुताबिक बदलाव लोगों ने किए हैं। बदलावों में किसी ने बैकयार्ड में कमरा बना लिया है, किसी ने छज्जा आगे बढ़ा लिया है तो किसी ने बाथरुम और किचन बना लिए हैं. इसको चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड वायलेशन मानता है जबकि अलाॅटियों का कहना ये कि जब टाइम बितने के साथ परिवारों के सदस्यों की संख्या बढ़ी तो उस हिसाब से वे इसी घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं क्योंकि इतनी इनकम नहीं है कि कोई दूसरा मकान खरीद लें। अगर इस जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव लोगों ने कर भी दिए तो उनको बार बार नोटिस देकर क्यों परेशान किया जा रहा है, क्यों उनके मकानों की अलाॅटमेंट कैंसल किए जाने को लेकर डराया जा रहा है जबकि लोगों ने इन
मकानों को अपने खुद के रुपयों से खरीदा है। इसलिए वन टाइम सैटलमेंट की मांग सभी तरह के बदलावों को लेकर की जा रही है।